ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश हमीरपुरआर्थिक तंगी के चलते घटना की असली वजह

आर्थिक तंगी के चलते घटना की असली वजह

कोतवाली क्षेत्र के अलीपुरा भवानी में बेटी व बेटे की निर्मम हत्या कर उन्हें तथा स्वयं को फांसी के फंदे से लटका कर मौत को गले लगाने वाले अमर सिंह गांव के एक बहुत ही साधारण किसान परिवार का युवक था। उसकी...

आर्थिक तंगी के चलते घटना की असली वजह
हिन्दुस्तान टीम,हमीरपुरTue, 17 Mar 2020 11:10 PM
ऐप पर पढ़ें

कोतवाली क्षेत्र के अलीपुरा भवानी में बेटी व बेटे की निर्मम हत्या कर उन्हें तथा स्वयं को फांसी के फंदे से लटका कर मौत को गले लगाने वाले अमर सिंह गांव के एक बहुत ही साधारण किसान परिवार का युवक था। उसकी शादी आठ साल पहले मध्य प्रदेश के दमोह जनपद स्थित सेमरा गांव की लक्ष्मी के साथ हुई थी।

भवानी निवासी अमर सिंह अपने पिता जगरूप सिंह का बड़ा बेटा था व विगत कई साल से शराब के नशे का लती हो गया था। शादी होने के बाद उसके ऊपर पत्नी तथा बच्चो के परवारिस का बोझ बड़ गया था। इसके बावजूद अमर सिंह नशे की गिरफ्त में बना रहा। यह देख कई साल पहले पिता जगरूप सिंह ने अपने बेटों अमर सिंह तथा विजय सिंह के बीच सम्पति व जायजाद का बंटवारा कर दिया था। इसके बाद अमर सिंह अपनी चलअचल सम्पति का मालिक स्वयं बन गया और उसने अपने हिस्से की जमीन जायजाद नशेबाजी में ठिकाने लगा दी।

इतना ही नहीं विगत वर्ष अमर सिंह एक सड़क हादसे में गम्भीर रूप से घायल हो गया था। इसके चलते वह विकलागंता का शिकार हो गया और इसी कारण वह शरीरिक परिश्रम भी नहीं कर पाता था। परिवार की दयनीय हालत एवं आर्थिक तंगी के चलते उसके परिवारीजन भी अपने हाथ सिकोड़ लिए थे। यही कारण था वह कई-कई महीने पत्नी व बच्चों सहित ससुराल में बना रहता था। बताया जाता है कि इन्हीं परिस्थितियों के चलते पति-पत्नी में हमेशा कलह होती थी। इसी कलह के कारण वह अपने दोनों बच्चों को लेकर गांव चला आया और पत्नी मायके में ही बनी रही। पत्नी के गांव न आने के कारण अमर सिंह व उसके बच्चों को दो वक्त की रोटी के लिए अपने पिता का सहारा लेना पड़ा। पता नहीं किस बात को लेकर अमर सिंह के अन्दर आत्मग्लानि पैदा हुई और उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया। इस घटना को लेकर गांव में दर्जनो घरों के चुल्हे तक नहीं जले।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें