ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश हमीरपुरगरीब की बेटी का दहेज लेकर पहुंचा व्यापार मण्डल, पिता के छलके आंसू

गरीब की बेटी का दहेज लेकर पहुंचा व्यापार मण्डल, पिता के छलके आंसू

फोटो- 21 एचएमपी 05 जेपीजी- पिता को दहेज का सामान सौंपते व्यापार मंडल के पदाधिकारी।भरुआ सुमेरपुर। इंगोहटा के एक गरीब परिवार की बिटिया के हाथ पीला...

गरीब की बेटी का दहेज लेकर पहुंचा व्यापार मण्डल, पिता के छलके आंसू
हिन्दुस्तान टीम,हमीरपुरSat, 21 May 2022 11:25 PM
ऐप पर पढ़ें

भरुआ सुमेरपुर। इंगोहटा के एक गरीब परिवार की बिटिया के हाथ पीला करने के लिए व्यापार मंडल आगे आया है। व्यापार मंडल ने दहेज का सामान उपलब्ध कराकर गरीब परिवार की मदद की है। इंगोहटा के अति निर्धन परिवार रामकुमार वर्मा की बिटिया की बारात शनिवार को आनी है।

मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करने वाले रामकुमार के पास दहेज के सामान का इंतजाम नहीं हो पा रहा था। इसकी जानकारी व्यापार मंडल को हुई। व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू ने अपनी टीम के पदाधिकारी अनुज शिवहरे, रामजी मिश्रा, अरविंद गुप्ता, मृत्युंजय गुप्ता, उपेंद्र शिवहरे, अमित गुप्ता, चित्रांशु खरे, अमित साहू, श्यामलाल गुप्ता, आशीष गुप्ता आदि के सहयोग से एक कूलर, अलमारी, बक्सा, एलईडी टीवी, श्रृंगारदान, बर्तन आदि का इंतजाम करके गरीब परिवार के सुपुर्द किया है। बिटिया के विवाह के लिए दहेज का सामान पाकर गरीब परिवार के आंसू छलक आए। उन्होंने व्यापार मंडल के आभार जताते हुए कहा कि इनके सहयोग से अब बिटिया को हंसी खुशी विदा करने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें