ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश हमीरपुरमछुआरे बने देवदूत दो की जान बचाने मे रहे कामयाब

मछुआरे बने देवदूत दो की जान बचाने मे रहे कामयाब

भरुआ सुमेरपुर। संवाददाता पत्योरा के समीप सोमवार को दोपहर में जिस समय बच्चे...

मछुआरे बने देवदूत दो की जान बचाने मे रहे कामयाब
हिन्दुस्तान टीम,हमीरपुरTue, 15 Jun 2021 04:32 AM
ऐप पर पढ़ें

भरुआ सुमेरपुर। संवाददाता

पत्योरा के समीप सोमवार को दोपहर में जिस समय बच्चे यमुना मे डूब रहे थे, उस समय नदी की तलहटी पर सन्नाटा पसरा हुआ था, कुछ चरवाहे एवं मछुआरे ही नदी किनारे मौजूद थे। बच्चों ने जैसे ही बचाने की गुहार लगाई वैसे ही चरवाहा के साथ मछुवारे दौड़ पड़े। नाव के सहारे घटनास्थल पर पहुंचे मछुआरों ने बगैर देर किए नदी में छलांग लगा दी और डूब रहे बच्चे को बाहर निकाला। लेकिन तब तक देर हो गई थी और चार में से दो ही बच्चों की सांसें टूटने से बची थी। सभी को आनन-फानन में उपचार के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने गौरव एवं साहिल को मृत घोषित कर दिया। यह दोनों सगे फुफेरे एवं ममेरे भाई हैं। जबकि सगे भाई हनी एवं शनि को बचा लिया गया। हनी इण्टरमीडिएट तथा सनी हाईस्कूल का छात्र है। दोनों गांव के भूमानंद इण्टर कॉलेज में पढ़ते हैं। अचानक हुई इस घटना से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। दोनों मृतकों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। मृतक साहिल दो भाइयों में बड़ा था। इसकी दो बहने भी है। घटना के बाद पिता सिद्धार्थ, मां, भाई, बहन बेसुध हो गए हैं। ग्रामीण सभी को सांत्वना देने में जुटे हुए थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें