ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश हमीरपुरकटखने बंदरों का आतंक, सिपाही घायल

कटखने बंदरों का आतंक, सिपाही घायल

थाने में बंदरों के आतंक से भय का माहौल है। बंदरों के द्वारा आए दिन फरियादियों और स्टाफ पर हमला कर करने से घायल हो रहे हैं। इस समय थाना परिसर में आधा दर्जन से अधिक बंदरों ने अपना डेरा डाल रखा है। जो...

कटखने बंदरों का आतंक, सिपाही घायल
हिन्दुस्तान टीम,हमीरपुरWed, 14 Feb 2018 06:31 PM
ऐप पर पढ़ें

थाने में बंदरों के आतंक से भय का माहौल है। बंदरों के द्वारा आए दिन फरियादियों और स्टाफ पर हमला कर करने से घायल हो रहे हैं। इस समय थाना परिसर में आधा दर्जन से अधिक बंदरों ने अपना डेरा डाल रखा है। जो यहां आने वाले फरियादियों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। स्टाफ भी इन बंदरों से असुरक्षित महसूस कर रहा है। बुधवार की सुबह थाने में मौजूद कुछ फरियादियों को बंदर अपना शिकार बनाने वाले थे, तभी सिपाही कमल यादव ने उन्हें बचाने का प्रयास किया। इस पर बंदरों ने सिपाही के कान व हाथ में बुरी तरह से काट खाया। जिससे वो लहूलुहान हो गया। इसी तरह कुछ दिन पूर्व बंदरों ने कस्बे के शिवशरण सिंह को भी बुरी तरह से काट खाया था। बंदरों के बढ़ते आतंक से निजात दिलाने के लिए नगर पंचायत भी अभी तक कोई भी ठोस उपाय नहीं कर सकी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें