रात में स्थापित कर दी आंबेडकर की प्रतिमा, सुबह मच गया बवाल, पूरे गांव में पुलिस फोर्स तैनात

Newswrap हिन्दुस्तान, हमीरपुर
share

Hamirpur News - यूपी के हमीरपुर में सोमवार को उस समय बवाल हो गया जब बिना अनुमति के अंधेरे का फायदा उठाकर किसी ने आंबेडकर प्रतिमा की स्थापना कर दी। अगले दिन जब ग्रामीणों की आंख खुली तो हंगामा हो गया। माहौल को देखते पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया।

रात में स्थापित कर दी आंबेडकर की प्रतिमा, सुबह मच गया बवाल, पूरे गांव में पुलिस फोर्स तैनात

Hamirpur News: यूपी के हमीरपुर में बिना परमीशन के शरारती तत्वों ने गांव में भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा की स्थापना कर दी। रात के अंधेरे में किए गए इस कृत्य के बारे में जब सुबह ग्रामीणों को पता चला तो गांव में बवाल हो गया। पुरुष-महिलाएं सभी आक्रोशित हो गए और प्रदर्शन करने लगे। पुलिस-प्रशासन को जब इसकी सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंची। किसी तरह से ग्रामीणों को शांत कराया। गांव के माहौल को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया।

राठ थाना क्षेत्र के औंडेरा गांव का सोमवार को अचानक से माहौल बिगड़ गया। रविवार की आधी रात के बाद कुछ लोगों ने प्रशासन की बगैर अनुमति के विवादित स्थल पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा मिट्टी का टीला बनाकर स्थापित कर दिया। सुबह जब ग्रामीणों की आंख खुली तो विवाद जमीन पर प्रतिमा देखकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। देखते ही देखते महिलाएं भी हंगामे की हिस्सा बन गई। लोगों का कहना था जिस जमीन पर आंबेडकर की प्रतिमा लगाई गई है वह स्थल पहले से ही विवाद है। इस संबंध में प्रशासन की अनुमति लिए बगैर की प्रतिमा की स्थापना की गई है जो गलत है। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश फैला है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App

उधर गांव में बवाल की सूचना जब पुलिस-प्रशासन को लगी तो हाथ-पांव फूल गए। गांव का माहौल बिगड़ता देख एसडीएम, अभिमन्यु कुमार, सीओ राजीव प्रताप सिंह, इंस्पेक्टर अनूप सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। माहौल को देखते हुए फिलहाल बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया है।फिलहाल बगैर अनुमति के स्थापित की गई प्रतिमा के आसपास समाज की महिलाएं बैठी हुई हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।