सब्जी विक्रेता के किशोर के अपहरण की अफवाह से परेशान रही पुलिस, सकुशल लौटा

Newswrap हिन्दुस्तान, हमीरपुर
share

Hamirpur News - हमीरपुर में सब्जी बेचने वाले 15 वर्षीय किशोर आशीष के अपहरण की अफवाह से पुलिस दो घंटे तक दौड़ती रही। दरअसल, आशीष ने बताया कि वह घर चला गया था, उसका किसी ने अपहरण नहीं किया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने उसकी खोजबीन की थी, लेकिन किशोर सुरक्षित लौट आया और परिजनों को सौंप दिया गया।

सब्जी विक्रेता के किशोर के अपहरण की अफवाह से परेशान रही पुलिस, सकुशल लौटा

हमीरपुर। शहर में पेट्रोल पंप के पास फुटपाथ पर सब्जी बेचने वाले किशोर की अपहरण की अफवाह से दो घण्टे तक पुलिस इधर-उधर दौड़ती-भागती रही। बाद में किशोर स्वयं से वापस लौट आया। जिसे उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया है। सदर कोतवाली के चंदौखी गांव निवासी कामता ने शुक्रवार की शाम कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसका 15 वर्षीय पुत्र आशीष ई-रिक्शे में हरी सब्जी लादकर हमीरपुर बेचने आया था। जैसे ही वह नगर पालिका गेट के पास पहुंचा तभी बाइक सवार की टक्कर ई-रिक्शे से हो गई। इसके कुछ देर बाद बाइक सवार ने फोन करके कुछ लोगों को बुलाया।

जिस पर मैजिक लेकर कुछ लोग आए और उसके पुत्र आशीष को रिक्शे में लदी सब्जी को गाड़ी में डालकर ले गए। जब वह शाम को पुत्र से मिलने पहुंचा तब उसे घटना की जानकारी हुई। पिता की तहरीर पर पुलिस आशीष की खोजबीन में जुट गई। करीब दो घण्टे की मशक्कत के बाद आशीष अपने आप ही सुरक्षित लौट आया। आशीष ने बताया कि वह घर चला गया था। उसका किसी ने अपहरण नहीं किया था। प्रभारी कोतवाल डीके मिश्रा ने बताया आशीष को उसके परिजनों के सुपुर्द किया जा रहा है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।