किशोरी से छेड़खानी, विरोध पर चाचा को पीटा

Feb 28, 2026 10:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हमीरपुर
share Share
Follow Us on

Hamirpur News - 0 रोजा इफ्तार का सामान खरीदने चाचा संग बाजार गई थी किशोरी 0 पीड़ित किशोरी ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में दी तहरीरराठ, संवाददाता। रोजा इफ्तार का सामान खर

किशोरी से छेड़खानी, विरोध पर चाचा को पीटा

राठ, संवाददाता। रोजा इफ्तार का सामान खरीदने चाचा के साथ बाजार गई किशोरी के साथ मनचले युवक ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। कस्बे के एक मोहल्ला निवासी किशोरी ने बताया कि लंबे समय से राह चलते मोहाल का एक युवक उसके साथ अभद्रता कर छिंटाकशी करता है। उसके परिजनों से कई बार शिकायत की लेकिन आरोपी बाज नहीं आया और उसके परिजनों की सहमति मिलने से उसके हौसले बुलंद हो गए। शुक्रवार की शाम वह रोजा इफ्तार का सामान खरीदने के लिए अपने चाचा के साथ बाजार गई थी। पीछा करते हुए आरोपी घर तक आया और छेड़छाड़ कर दी।

विरोध करने पर उसके चाचा के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। किशोरी ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।