ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश हमीरपुरशिक्षक-कर्मचारी पुरानी पेंशन लेकर ही दम लेगा

शिक्षक-कर्मचारी पुरानी पेंशन लेकर ही दम लेगा

संयुक्त संघर्ष संचालन समिति (एस फोर) के प्रांतीय आह्वान पर पुरानी पेंशन बहाली के लिए चेतना रथ यात्रा का सोमवार को मुख्यालय आगमन हुआ। यहां कर्मचारी-शिक्षक नेताओं ने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर हुंकार...

शिक्षक-कर्मचारी पुरानी पेंशन लेकर ही दम लेगा
हिन्दुस्तान टीम,हमीरपुरMon, 19 Nov 2018 11:16 PM
ऐप पर पढ़ें

संयुक्त संघर्ष संचालन समिति (एस फोर) के प्रांतीय आह्वान पर पुरानी पेंशन बहाली के लिए चेतना रथ यात्रा का सोमवार को मुख्यालय आगमन हुआ। यहां कर्मचारी-शिक्षक नेताओं ने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर हुंकार भरी।

समिति के प्रदेश अध्यक्ष एसपी तिवारी की अगुवाई में कलेक्ट्रेट स्थित गोल चबूतरे पर चेतना रथ यात्रा का आगमन हुआ। जहां शिक्षक व कर्मचारियों ने प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया। यहां शिक्षकों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष तिवारी ने कहा कि कर्मचारी और शिक्षक पुरानी पेंशन बहाली को लेकर लंबे समय से सरकारों से मांग करते चले आ रहे हैं। मगर हमेशा उन्हें झूठा आश्वासन मिला। लेकिन अब शिक्षक और कर्मचारी इस मुद्दे पर खामोश नहीं बैठेंगे। पुरानी पेंशन हमारा हक है और हम इसे हरहाल में रहकर ही दम लेंगे। सभा की अध्यक्षता जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष मुख्तार अहमद खान ने की। प्रदेश अध्यक्ष के साथ में सुशील पाण्डेय प्रदेश अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ, विनय सिंह, जुबैर अहमद, पंकज बाजपेयी, सफीर मलिक, ब्रजेंद्र सिंह आदि थे।

सभा में नरेंद्र राजपूत, बद्री प्रसाद, सौरभ, रामपाल लोधी, रणविजय चक्रवर्ती, पवन गुप्ता, कमल किशोर, जमालुद्दीन, अरविंद यादव, महेश कुमार सिंह, ममता राजपूत, चंद्रभान, शफी उल्ला आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें