मुस्लिम युवक संग रहने वाली हिंदू युवती का हुआ दाह संस्कार

Feb 28, 2026 09:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हमीरपुर
share Share
Follow Us on

Hamirpur News - हिन्दुस्तान फॉलोअप 0 दो साल पूर्व बिगहना के मुर्तजा के साथ भागकर आई थी उत्कर्षा उर्फ फातिमा0 दुधमुंही बच्ची की मां उत्कर्षा ने शुक्रवार को अपने घर में

मुस्लिम युवक संग रहने वाली हिंदू युवती का हुआ दाह संस्कार

हमीरपुर, संवाददाता। बिवांर थानाक्षेत्र के बिगहना गांव में मुस्लिम युवक संग रहने वाली एक हिंदू युवती की कल हुई संदिग्ध मौत के बाद शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद हिंदू रीति-रिवाज के मुताबिक पुलिस की मौजूदगी में समाजसेवियों ने अंतिम संस्कार कराया। आरोप है कि युवक युवती को तब भगाकर लाया था, जब वो नाबालिग थी। उधर, मृतका के परिजनों ने यहां आने से इनकार करते हुए उसका हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार कराने की इच्छा जताई थी। बिगहना गांव में शुक्रवार को 21 वर्षीय फातिमा पत्नी मुर्तजा उर्फ रज्जू ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

फांसी का कारण सास-बहू में आए दिन होने वाली तकरार बताई गई थी। इस मामले में नया मोड़ तब आ गया, जब मृतका के हिंदू होने की पुष्टि हुई। जिसके बाद हिंदूवादी संगठन सक्रिय हो गए थे। उन्होंने अधिकारियों को खबर की, जिसके बाद तहसीलदार शिखर मिश्रा व सीओ राजकुमार पांडेय सहित बिवांर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस अधीक्षक डॉ.दीक्षा शर्मा ने बताया कि आधार कार्ड से पता चला कि फातिमा का असली नाम उत्कर्षा पुत्री सुनील सकपाल निवासी ग्राम पिंपलगांव, पोस्ट ऑफिस लटवां, मंदनगढ़, जिला रत्नागिरि (महाराष्ट्र) है। जिसे मुर्तजा दो साल पूर्व अपने साथ ले आया था। मृतका के परिजनों से संपर्क किया गया था, जिन्होंने यहां आने से इनकार कर दिया था। साथ ही इच्छी जताई थी कि उसका अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाज से कराया जाए। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद उत्कर्षा उर्फ फातिमा के शव का स्थानीय श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। बिवांर एसएचओ नंदराम प्रजापति ने बताया कि इस कार्य में स्थानीय समाजसेवियों की मदद ली गई थी। मृतका का पति और अन्य कोई भी लोग इसमें शामिल नहीं हुए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।