Hamirpur News: बाजार आए युवक की हालत बिगड़ी, मौत
Hamirpur News: रविवार को कोटबाजार में चप्पल खरीदने आए 27 वर्षीय आनंद अहिरवार की संदिग्ध मौत हो गई। वह अचानक गिर गया और अस्पताल में उसकी मृत्यु हो गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस जांच कर रही है। युवक डायबिटीज का मरीज था और मेहनत मजदूरी करता था। उसने अपने परिवार को पीछे छोड़ दिया।

Hamirpur News: राठ, संवाददाता। कोटबाजार में चप्पल खरीदने आये युवक की रविवार को संदिग्ध मौत हो गई थी। सोमवार सुबह युवक की पहचान चिकासी थानाक्षेत्र के रिहुंटा गांव निवासी 27 वर्षीय आनंद अहिरवार के रूप में हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रविवार को कोट बाजार स्थित दुकान पर चप्पल खरीद रहा युवक अचानक गिर पड़ा। आनन-फानन में उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। युवक की पहचान के लिए शव को सीएचसी शवगृह में रखवाया था। सोमवार सुबह चिकासी थानाक्षेत्र के रिहुंटा गांव के करन अहिरवार ने मृतक की शिनाख्त 27 वर्षीय अपने बड़े पुत्र आनंद के रूप में की।
उसने बताया कि उसका पुत्र कुछ सालों से डायबिटीज का मरीज था। रविवार को वह खरीदारी करने के लिए राठ आया था। वह मेहनत मजदूरी करता था। वह अपने पीछे मां अवध रानी, भाई नर सिंह, पत्नी सीता, पुत्र अनमोल और आर्यांस को रोते बिलखते छोड़ गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


