सप्लायरों ने चरित्र और हैसियत प्रमाण पत्र मांगने का किया विरोध

Newswrap हिन्दुस्तान, हमीरपुर
Follow us on Google News
share

भरुआ सुमेरपुर में मनरेगा योजना के लिए सामग्री सप्लाई करने वाले सप्लायरों ने चरित्र एवं हैसियत प्रमाण पत्र की मांग पर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रभारी बीडीओ को ज्ञापन सौंप कर बकाया भुगतान की मांग की। सप्लायरों का कहना है कि वे केवल सामग्री की सप्लाई करते हैं, निर्माण कार्य नहीं करते।

सप्लायरों ने चरित्र और हैसियत प्रमाण पत्र मांगने का किया विरोध

भरुआ सुमेरपुर। मनरेगा योजना के पक्के कार्यों के लिए सामग्री की सप्लाई करने वाले सप्लायरों से चरित्र एवं हैसियत प्रमाण पत्र की मांग करने पर उन्होंने विकासखंड कार्यालय में प्रदर्शन कर विरोध जताया। उन्होंने प्रभारी बीडीओ को ज्ञापन सौंप कर भुगतान करने की मांग की है। प्रभारी खंड विकास अधिकारी रिजवान हुसैन ने ग्राम पंचायतों को मनरेगा योजना के कार्यों के लिए सप्लाई देने वाले बिल्डिंग मैटेरियल सप्लायरों से चरित्र एवं हैसियत प्रमाण पत्र की मौखिक मांग की है। इसका सप्लायरों ने विरोध करते हुए कहा कि वह सामग्री की सप्लाई करते हैं। निर्माण कार्य नहीं करते हैं। इन कार्यों की कार्यदायी संस्था ग्राम पंचायत होती हैं।

इसलिए उनसे चरित्र एवं हैसियत प्रमाण पत्र मांगना उचित नहीं है। इसके अलावा अन्य ब्लॉकों में इसकी मांग नहीं की गई है। इसके विरोध में सोमवार को सप्लायरों ने ब्लाक परिसर में प्रदर्शन करते हुए प्रभारी खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर बकाया भुगतान की मांग की है।ज्ञापन देने वालों में कल्लू यादव, रामरूप शिवहरे, सुशील यादव, सूर्यकुमार प्रजापति, पंकज शिवहरे, अशोक यादव, रामेश्वर निषाद आदि शामिल रहे। खंड विकास अधिकारी ने जांच के बाद कार्यवाही के आश्वासन दिया है। बता दें कि ब्लॉक में मनरेगा कार्यों में सप्लायरों का पांच करोड़ से अधिक का भुगतान शेष है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।