बाढ़ मॉक एक्सरसाइज का प्रदर्शन, डूबतों को बचाया

हिन्दुस्तान, हमीरपुर
Follow us on Google News
share

गुरुवार को राज्य स्तरीय बाढ़ मॉक एक्सरसाइज का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अभ्यास में विभिन्न विभागों की तैयारियों, संसाधनों की उपलब्धता और समन्वय की प्रभावशीलता का परीक्षण किया गया। आयोजन के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों का प्रदर्शन किया गया और प्रभावित व्यक्तियों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गई।

बाढ़ मॉक एक्सरसाइज का प्रदर्शन, डूबतों को बचाया

हमीरपुर, संवाददाता। गुरुवार को राज्य स्तरीय बाढ़ मॉक एक्सरसाइज का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अभ्यास के माध्यम से बाढ़ आपदा की संभावित परिस्थितियों में विभिन्न विभागों की तैयारियों, संसाधनों की उपलब्धता तथा आपसी समन्वय की प्रभावशीलता का व्यापक परीक्षण किया गया।

अभ्यास का संचालन

मॉक एक्सरसाइज का संचालन एडीएम (वित्त एवं राजस्व) एवं इंसीडेंट कमांडर राकेश कुमार के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान एएसपी अरविंद कुमार वर्मा, एसडीएम सदर अभिषेक कुमार, तहसीलदार वीरपाल सिंह, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आपदा विशेषज्ञ प्रियेश रंजन मालवीय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

राहत एवं बचाव कार्य

अभ्यास के अंतर्गत केसरिया का डेरा क्षेत्र में बाढ़ का पानी प्रवेश करने की काल्पनिक सूचना प्राप्त होने पर पूर्व चेतावनी प्रणाली को सक्रिय करते हुए प्रभावित परिवारों की सुरक्षित निकासी का प्रदर्शन किया गया। राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, होमगार्ड एवं आपदा मित्रों ने समन्वित प्रयासों से राहत एवं बचाव कार्यों का सफल संचालन करते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया। बेतवा पुल के नीचे एक व्यक्ति के डूबने की सूचना पर पुलिस, पीएसी बाढ़ राहत दल, अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, गोताखोरों एवं आपदा मित्रों द्वारा संयुक्त खोज एवं बचाव अभियान चलाया गया। रेस्क्यू टीम ने व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालकर सीपीआर एवं प्राथमिक उपचार प्रदान किया तथा तत्पश्चात उपचार के लिए फील्ड हॉस्पिटल भेजा गया।

व्यापक स्वास्थ्य सेवाएं

मॉक एक्सरसाइज में आपदा मित्रों की सक्रिय भूमिका विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। पीजी कॉलेज कुछेछा में स्थापित फील्ड हॉस्पिटल का संचालन स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रभावी ढंग से किया गया। बाढ़ प्रबंधन के नोडल अधिकारी डॉ.दीपक के नेतृत्व में चिकित्सकीय दल ने घायलों के पंजीकरण, ट्रायेज, प्राथमिक उपचार, सीपीआर, औषधि वितरण तथा रेफरल व्यवस्था का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

राहत शिविर और प्रतिक्रिया

इसके अतिरिक्त राहत शिविर में प्रभावित व्यक्तियों के पंजीकरण, भोजन एवं पेयजल उपलब्धता, राहत सामग्री वितरण तथा स्वच्छता प्रबंधन का प्रदर्शन किया गया। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा अस्थायी बाढ़ कैंप स्कूल तथा पशुपालन विभाग द्वारा पशु राहत एवं चिकित्सा शिविर का भी सफल संचालन किया गया।

अभ्यास के समापन पर आयोजित डी-ब्रीफिंग सत्र में विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत स्थिति रिपोर्ट की समीक्षा की गई तथा वास्तविक आपदा की स्थिति में और अधिक प्रभावी एवं त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक सुझावों एवं सुधारात्मक उपायों पर चर्चा की गई।

डीएम अभिषेक गोयल ने मॉक एक्सरसाइज में सहभागी सभी विभागों, अधिकारियों, कर्मचारियों, आपदा मित्रों एवं स्वयंसेवकों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के अभ्यास आपदा प्रबंधन तंत्र को अधिक सुदृढ़ बनाने, विभागीय समन्वय को बेहतर करने तथा वास्तविक आपदा की स्थिति में जनहानि एवं क्षति को न्यूनतम करने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

FAQs about the Flood Mock Exercise

मॉक एक्सरसाइज का आयोजन कहाँ किया गया?
मॉक एक्सरसाइज का आयोजन हमीरपुर में किया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।