टक्कर से बाइक सवार उछलकर गिरा दूर, ट्रक में फंस बाइक तीन सौ मीटर तक घिसटी
हमीरपुर में कानपुर-सागर हाईवे पर सुमेरपुर की नवीन गल्ला मंडी के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हुआ और उसे कानपुर रेफर किया गया। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

हमीरपुर। कानपुर-सागर हाईवे पर सुमेरपुर की नवीन गल्ला मंडी के निकट बुधवार की देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक सवार हवा में उछलकर दूर गिरा, जबकि उसकी बाइक ट्रक में फंस गई। जिसे चालक करीब तीन सौ मीटर दूर तक घसीटते ले गया। बाद में सूनसान जगह पर चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को कानपुर रेफर किया गया है। सुमेरपुर की नवीन गल्ला मंडी के बाहर बुधवार रात करीब 11:30 बजे हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार उछलकर हाईवे किनारे जा गिरा। इसके बाद ट्रक चालक बाइक को करीब तीन सौ मीटर तक घसीटता ले गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में सदर कोतवाली के चंदौखी गांव निवासी 25 वर्षीय सुशील कुमार गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक रफ्तार में था। टक्कर मारने के बाद चालक ने रुकने के बजाय बाइक को घसीटते हुए भागने की कोशिश की। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


