आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान का सर्वे

Apr 06, 2026 11:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हमीरपुर
share

Hamirpur News - 0 राठ विधायक मनीषा अनुरागी ने सरीला क्षेत्र के गांवों का भ्रमण किया 0 करियारी और जमखुरी गांवों में फसलों को पहुंचा है काफी नुकसानफोटो नंबर 18- करियारी

आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान का सर्वे

हमीरपुर, संवाददाता। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान को लेकर प्रशासन ने सर्वे कराना शुरू कर दिया है। सबसे ज्यादा नुकसान मौदहा और सरीला तहसील क्षेत्र में हुआ है। सोमवार को राठ विधायक ने एसडीएम सरीला के साथ करियारी गांव का भ्रमण कर फसलों के नुकसान का जायजा लिया। बता दें कि रविवार को सरीला सहित क्षेत्र में दोपहर बाद अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश व ओलावृष्टि हुई थी, जिससे किसानों की खेतों में कटी पड़ी एवं खड़ी गेहूं की फसलों में नुकसान हुआ है। तेज हवाओं से जहां फसलें खेतों में बिछ गईं हैं तो वहीं कटी पड़ी फसल भी भींग गई है।

क्षेत्रीय विधायक मनीषा अनुरागी, सरीला एसडीएम बलराम गुप्ता व तहसीलदार रविंद्र पाल सिंह ने सोमवार को करियारी व जमखुरी गांव में किसानों के खेतों में जाकर फसलों के नुकसान का स्थलीय निरीक्षण किया। सभी लेखपालों को शीघ्र ही फसलों के नुकसान का सर्वे कर रिपोर्ट देने को कहा गया है।राजस्व टीम ने किया फसलों के नुकसान का सर्वेबिवांर। आंधी-बारिश से गेहूं की फसलों को हुए नुकसान के मद्देनजर सोमवार को लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर सर्वे किया। रविवार शाम हुई एक घंटे की बारिश में किसानों की उम्मीदों में पानी फेर दिया। खेतो में खड़ी गेहूं की फसल तेज आंधी के चलने से गिर गई है, जिससे गेहूं की फसल प्रभावित हुई है। उमरी के किसान दिनेश सिंह, जीतेंद्र सिंह ने बताया कि चने की फसल के गट्ठर खेतों में लगे हैं। बारिश से पहले ही दो बार गट्ठर खोलकर फसल को सुखाया गया है परंतु इस बार बारिश जोरदार हुई है, जिससे फसल सड़ने की कगार पर है। उमरी के किसान आशीष मिश्रा ने बताया कि धान की फसल के समय बारिश होने से फसल में नुकसान हुआ था, जिससे गेहूं की फसल देर से बो पाए थे। अब फसल कटने की कगार पर है परंतु कल तेज आंधी बारिश से गेहंू खेतों में पसर गया है। जिससे लागत निकलना मुश्किल लग रहा है।उमरी के लेखपाल कारेलाल ने मौके पर पहुंचकर फसलों का निरीक्षण किया। लेखपाल ने बताया कि उमरी में 70 प्रतिशत गेहंू की बुवाई की गई है। नुकसान ज्यादा नहीं है। गेहूं की फसल कुछ गिर गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।