वरिष्ठ अधिवक्ता व पूर्व प्रबंधक के निधन से शोक
Hamirpur News - 0 बीमारी के चलते बुधवार को हुआ निधन मौदहा, संवाददाता। रहमानियां इंटर कॉलेज के पूर्व प्रबंधक एवं सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता शफी अहमद खान का बुधवा

मौदहा, संवाददाता। रहमानियां इंटर कॉलेज के पूर्व प्रबंधक एवं सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता शफी अहमद खान का बुधवार को उनके पैतृक आवास हैदरगंज में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। वरिष्ठ अधिवक्ता के निधन की खबर फैलते ही नगर सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। हैदरगंज स्थित उनके पैतृक आवास पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा। जहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाते रहे।
स्वर्गीय शफी अहमद खान की पहचान
स्वर्गीय शफी अहमद खान अपने सौम्य व्यवहार, सामाजिक सरोकारों और शिक्षा क्षेत्र में योगदान के लिए क्षेत्र में विशेष पहचान रखते थे। उनके निधन को क्षेत्र की अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।
भैंस के हमले से महिला घायल
मौदहा। ग्राम इंगोहटा में भैंस को दाना, पानी डाल रही महिला पर भैंस ने हमला कर घायल कर दिया। जिसे सरकारी अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर किया गया है। सुमेरपुर थानाक्षेत्र के ग्राम इंगोहटा निवासी 40 वर्षीय सुमति पत्नी रामबली बुधवार की सुबह अपनी भैंस को दाना, पानी डालने में व्यस्त थी। तभी भैंस ने उस पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसे परिजनों ने उसे आनन-फानन सरकारी अस्पताल मौदहा में भर्ती कराया।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


