Hamirpur News: पीड़ित परिवार की सुरक्षा में तैनात सिपाही की मौत
Hamirpur News: चिल्ली गांव में दोहरे हत्याकांड के बाद सुरक्षा के लिए तैनात मुख्य आरक्षी की ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके परिवार में पत्नी, तीन बेटे और दो बेटियाँ हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Hamirpur News: राठ। कोतवाली क्षेत्र के चिल्ली गांव में दोहरे हत्याकांड के बाद से पीड़ित परिवार की सुरक्षा के लिए तैनात सशस्त्र गार्द में नियुक्त मुख्य आरक्षी की ड्यूटी के दौरान अचानक हालत बिगड़ गई। साथी पुलिसकर्मी उन्हें सरकारी अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टर ने चेकअप के बाद मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चित्रकूट के रैपुरा थाना क्षेत्र के एसडीएम कॉलोनी निवासी हेमंत वर्मा ने बताया कि उनके 59 वर्षीय पिता रामप्यारे वर्मा हमीरपुर पुलिस में मुख्य आरक्षी के पद पर थे। उनकी ड्यूटी चिल्ली गांव में गार्द में लगी हुई थी। शनिवार सुबह अचानक पिता की हालत बिगड़ गई। उन्हें सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टर ने चेकअप के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी सावित्री, पुत्र हेमंत, हिमांशु, पुत्री अर्चना, रचना को रोते-बिलखते छोड़ गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है。
दो लोगों की हत्या के बाद तैनात की गई थी गार्द
मई 2025 में थाना राठ के चिल्ली गांव में एक ही परिवार के दो लोगों की अलग-अलग तारीखों में हत्या हुई थी। जिसके बाद से पीड़ित परिवार की सुरक्षा को लेकर गांव में गार्द लगाई गई, जिसमें रामप्यारे की भी तैनाती थी। अचानक हुई इस घटना से पुलिस महकमे में भी शोक की लहर है।


