ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश हमीरपुरप्रवचन सुनने को उमड़ी भीड़

प्रवचन सुनने को उमड़ी भीड़

छानी खुर्द गांव में चल रहे यज्ञ महोत्सव के छठवें दिन श्रद्धालुओं ने यज्ञवेदी की परिक्रमा करने के साथ ही हवन-पूजन में भाग लिया। वहीं संतो के प्रवचन सुनने को भारी संख्या में श्रोता मौजूद रहे। परिसर में...

प्रवचन सुनने को उमड़ी भीड़
हिन्दुस्तान टीम,हमीरपुरThu, 01 Feb 2018 06:54 PM
ऐप पर पढ़ें

छानी खुर्द गांव में चल रहे यज्ञ महोत्सव के छठवें दिन श्रद्धालुओं ने यज्ञवेदी की परिक्रमा करने के साथ ही हवन-पूजन में भाग लिया। वहीं संतो के प्रवचन सुनने को भारी संख्या में श्रोता मौजूद रहे। परिसर में लगी दुकानों में भी महिलाओं व बच्चों ने जमकर खरीददारी की।

छानी कस्बे के संकटमोचन धाम परिसर में गत 32 वर्षों से लगातार ग्यारह कुंडीय महायज्ञ का आयोजन होता आ रहा है। इसी क्रम में यज्ञ महोत्सव में आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के साथ ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। श्रद्धालु यज्ञवेदी में आहुतियां देने के साथ ही यज्ञवेदी की परिक्रमा कर पुण्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं। गुरुवार को महेशानंद श्रोताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यज्ञ का विशेष महत्व है। इसके जरिए जलवायु शुद्ध होने के साथ ही समय पर बारिश आदि होती है। जिससे आम जनमानस खुशहाल रहता है। इसलिए सभी को यज्ञ में आहुतियां देने के साथ ही घरों में भी हवन पूजन समय-समय पर अवश्य करना चाहिए। इस दौरान संत हरिकृष्णा नंद, अजन्मानंद इंदौर, तुलसीदास मैनपुरी, केशव आत्मानंद, महेशानंद, धर्मानन्द, महेश योगी ने विश्व कल्याण के लिए यज्ञ को महत्वपूर्ण बताया। यज्ञ स्थल पर एक तरफ संत समागम, मानस प्रवचन, भागवत प्रचनका कार्यक्रम चल रहा है। वहीं मेले में पूरे दिन महिलाएं व बच्चों की खरीददारी के साथ ही झूलों का भी जमकर आनन्द ले रहे हैं। इस यज्ञ का शुभारंभ 26 जनवरी से हुआ था। समापन 2 फरवरी को व 3 फरवरी को विशाल दंगल का आयोजन किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें