सदर कोतवाली में दो मामले निपटे, मौदहा में एक भी नहीं
0 थानों में आयोजित हुआ थाना समाधान दिवस, कम संख्या में पहुंचे फरियादी 0 मौदहा कोतवाली में नौ मामलों में एक का भी मौके पर निस्तारण नहीं0 सिसोलर में चार

हमीरपुर, संवाददाता। माह के द्वितीय शनिवार को जनपद के थानों में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सदर कोतवाली में दो मामले आए, जिनका मौके पर ही निस्तारण कराया गया। मौदहा में नौ प्रार्थना पत्रों में एक भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका। सदर कोतवाल रामआसरे सरोज ने बताया कि समाधान दिवस में जमीन संबंधी दो मामले दर्ज किए गए थे। मौके पर मौजूद राजस्व विभाग की टीम के साथ पुलिस ने दोनों मामलों का समाधान करा दिया है।
मौदहा में समाधान दिवस
मौदहा प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम करणवीर सिंह और सीओ राजकुमार पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में कुल नौ प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें अधिकांश मामले भूमि विवाद से संबंधित रहे। किसी भी मामले का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को शीघ्र जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर मौजूद रहे। वहीं थाना सिसोलर में नायब तहसीलदार महेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में चार शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से एक मामले का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष तीन मामलों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
भरुआ सुमेरपुर में शिकायतों का समाधान
भरुआ सुमेरपुर प्रतिनिधि के अनुसार थाने में नायब तहसीलदार प्रदीप निगम, प्रभारी थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार राय ने मौजूद रहकर शिकायतों को सुना। कुल आठ शिकायतें पंजीकृत की गई। इनमें चार शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए टीमें गठित की गई है। इस मौके पर सभी चौकी प्रभारी हल्का इंचार्ज, राजस्व कर्मी मौजूद रहे।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


