कवियों ने रचनाओं से किया सामाजिक विसंगतियों पर प्रहार
Hamirpur News - फोटो नंबर 27- कवि सम्मेलन में रचना पाठ करते कवि।मुस्करा। गणतंत्र दिवस पर कस्बे में राष्ट्रभक्ति और काव्य कला का अद्भुत संगम देखने को मिला। स्थानीय निव

मुस्करा। गणतंत्र दिवस पर कस्बे में राष्ट्रभक्ति और काव्य कला का अद्भुत संगम देखने को मिला। स्थानीय निवासी संजय बुंदेला के आवासीय हॉल में कवि सम्मेलन में कवियों ने अपनी रचनाओं से शहीदों की वीरता और देशप्रेम का ऐसा रंग जमाया कि श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। कवि सम्मेलन में ओमजी द्विवेदी ने वर्तमान सामाजिक विसंगतियों पर तीखा प्रहार करते हुए कहा- ‘यह हमारी आपसी फूट का नतीजा ही तो है कि पड़ोसी भी आजकल हम पर थूक जाते हैं।’ उनकी इन पंक्तियों ने दर्शकों को आत्मचिंतन के लिए प्रेरित किया। अखिलेश शांडिल्य शहीदों के सम्मान में भावुक अपील करते हुए उन्होंने कहा कि ‘अगर गीता और कुरान की तरह शहीदों की गौरव गाथाएं घर-घर पढ़ी जाएं, तो नई पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति का संचार होगा।’
रजनी श्रीवास्तव ने राष्ट्रप्रेम के साथ-साथ श्रृंगार रस की सुमधुर प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में भावुकता और आनंद का मिश्रण घोल दिया। कार्यक्रम में हरनाथ सिंह चौहान, इटावा से आए महेश मंगल भरथना, संदीप श्रीमाली, राजा पांडेय और बद्री प्रसाद द्विवेदी सहित कई प्रतिष्ठित कवियों ने काव्य पाठ किया। कवियों की वीर रस और देशप्रेम की कविताओं पर दर्शक दीर्घा से बार-बार ''भारत माता की जय'' के उद्घोष सुनाई दिए। इस सफल आयोजन की बागडोर बद्री प्रसाद द्विवेदी (संयोजक) के हाथों में रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. मनोज त्रिपाठी ने की। जबकि कोषाध्यक्ष के रूप में आनंद स्वरूप गुप्ता ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




