यूजीसी से सवर्ण समाज के छात्रों का होगा उत्पीड़न

Mar 11, 2026 09:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हमीरपुर
share

Hamirpur News - 0 करणी सेना व सर्वण समाज ने काली पट्टी बांध किया विरोधफोटो-24- यूजीसी के विरोध में नारेबाजी करते करणी सेना व सर्वण समाज।राठ, संवाददाता। यूजीसी के विरो

यूजीसी से सवर्ण समाज के छात्रों का होगा उत्पीड़न

राठ, संवाददाता। यूजीसी के विरोध में राजपूत करणी सेना व सर्वण समाज ने बाहों में काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद तहसील पहुंचकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। करणी राजपूत सेना के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह परिहार के नेतृत्व में सैकड़ो लोग बाराखंबा चौराहे से नारेबाजी करते हुए मुख्य मार्ग होते हुए तहसील पहुंचे और एसडीएम को ज्ञापन देकर बताया कि भारत सरकार द्वारा यूजीसी अधिनियम लागू किया गया है। जो कि सर्वण समाज के छात्रों के लिए घातक है। सामान्य वर्ग के छात्रों का उत्पीड़न होगा। काले कानून लागू होने से अन्य वर्गों के छात्रों के अंदर हीनभावना जैसी सोच उत्पन्न हो जाएगी।

जिस कारण झूठी शिकायत कर सामान्य वर्ग के छात्रों को शिक्षा से वंचित रहने को मजबूत कर देंगे। काले कानून को समाप्त कर सामान्य वर्ग के छात्रों का भविष्य अंधकार में जाने से बचाया जाए। अन्यथा समान्य वर्ग के छात्र शिक्षा से वंचित हो जाएंगे और अन्य वर्ग के बाद छात्रों से होने वाले उत्पीड़न से प्रताड़ित होकर आत्महत्या जैसे कदम उठाने को मजबूर हो जाएंगे। तहसील परिसर में यूजीसी बिल की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।