क्षमता से अधिक सवारियां भरकर बेखौफ दौड़ रहे प्राइवेट वाहन
राठ। संवाददाता विभिन्न मार्गो पर प्राइवेट वाहन व टैक्सी चालक यात्रियों को...

राठ। संवाददाता
विभिन्न मार्गो पर प्राइवेट वाहन व टैक्सी चालक यात्रियों को जबरियां लोड़र वाहनो में लटकाकर एवं टैक्सी की छतों पर बैठकर यात्रा करते है। बस स्टाप में भी जाकर बसों से यात्रियों को उतारकर अपने वाहनों में बिठा लेते हैं। मगर स्थानीय पुलिस प्रशासन सबकुछ जानकर भी अनजान बना रहता है। जिससे प्राइवेट वाहन चालकों के हौसले बुलन्द है।
राठ से मुस्करा मार्ग पर संचालित टैक्सियों एवं लोड़रो के संचालक टैक्सी व लोड़र के अन्दर यात्रियों को क्षमता से कई गुना अधिक भरने के साथ ही वाहनों की छतों पर बैठाकर बेखौफ फर्राटा भरते नजर आते हैं। इन वाहनों में यात्री अंदर सीट पर हो या बाहर लटका हो या फिर वाहन की छतरी में बैठा सभी से बराबर किराया वसूला जाता है। जिस पर कई बार तो प्राइवेट वाहन संचालक व यात्रियों के बीच विवाद होता भी नजर आता है। इन वाहन चालकों के खिलाफ न तो स्थानीय पुलिस द्वारा कोई अभियान चलाया जाता है न ही स्थानीय प्रशासन द्वारा ज्वाइंट चेकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही की जाती है जिससे इनके हौसले बुलन्द है। यह दिन में रोडवेज बस स्टाप से बेखौफ सवारियां भरते नजर आते हैं।
सीओ अभय नारायन राय से जब इस संबंध में बात की गई तो उनका कहना है कि बस स्टाप व थाने के आसपास कोई भी प्राइवेट वाहन खड़ा नहीं होने दिया जाएगा। इसके साथ ही क्षमता से अधिक सवारियां भरकर चलने वाले वाहन चालकों के खिलाफ शीघ्र अभियान चलाकर कार्यवाही की जाएगी।
