Hindi NewsUttar-pradesh NewsHamirpur NewsPrice Surge in Dry Fruits Almonds Raisins and Walnuts Become Costly
ड्राई फ्रूड्स में किशमिश व बादाम के दामों में आया उछाल

ड्राई फ्रूड्स में किशमिश व बादाम के दामों में आया उछाल

संक्षेप:

Hamirpur News - 0 सर्दियों का मौसम आते ही बढ़ने लगी है बादाम, किशमिश की मांग फोटो- 20-सुभाष बाजार में किराना की दुकान में खरीददारी करते लोग। हमीरपुर, संवाददाता। सर्दिय

Nov 25, 2025 11:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हमीरपुर
share Share
Follow Us on

हमीरपुर, संवाददाता। सर्दियों का मौसम आते ही ड्राई फ्रूड्स में बादाम, गरी व किशमिश के दामों में उछाल आया है। चिरौंजी व मखाना के दाम घटे हैं। जिससे नियमित रूप से ड्राई फ्रूड्स का सेवन करने वालों बजट में कुछ असर पड़ा है। अगस्त-सितंबर माह में जहां बादाम 760 रुपये बिक रहा था। अब इसके दामों में उछाल आने से यह 800 से 850 रुपये प्रति किग्रा पर पहुंच गया है। इसी प्रकार से गरी पूर्व में 300 रुपये प्रति किग्रा बिक रही थी अब बढ़कर 400 रुपये पर पहुंच गई। किशमिश पूर्व में 380 रुपये प्रति किग्रा बिक रही थी जो अब बढ़कर 480 रुपये पर पहुंच गई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसी प्रकार से अखरोट 50 रुपये की बढ़ोत्तरी के साथ 1080 रुपये प्रति किग्रा पर पहुंच गया है। जबकि काजू पूर्व की भांति 960 से 1200 रुपये प्रति किग्रा बिक रहा है। छुहारा के दाम भी यथावत 360 रुपये प्रति किग्रा चल रहे हैं। जबकि चिरौंजी जो पूर्व में 2400 रुपये प्रति किग्रा बिक रही थी अब 1800 रुपये पर आ गई है। सर्दियों का मौसम आते ही लोग बादाम, काजू का अधिक प्रयोग करने लगते हैं। जिसके चलते बादाम की मांग बढ़ने के साथ ही रेट 80 रुपये प्रति किग्रा की बढ़ोत्तरी हुई है। जबकि काजू यथावत पूर्व की भांति बिक रहा है। मखाना के दाम गिरने से आम उपभोक्ता को सहूलियत हुई है। इसके अलावा गरी, अखरोट व किशमिश के दामों में इजाफा हुआ है। आकाश श्रीवास्तव, दुकानदार। गरी व किशमिश के दामों में उछाल आने से रसोई का बजट गड़बड़ाने लगा है। क्योंकि घरों में बनाये जाने वाले व्यंजनों में ज्यादातर इन्हीं चीजों का उपयोग किया जाता है। जबकि इन दोनों ड्राई फ्रूड्स का मौसम से कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ता है। बल्कि यह दोनों मेवे हर मौसम में प्रयोग होने वाले हैं। हर मौसम में उपयोग होने वाले मेवे के दाम बढ़ना समझ से परे है। गृहणी रूपल। सर्दियों के मौसम में बादाम दैनिक उपयोग के साथ ही मेवे के लड्डू में विशेष तौर पर प्रयोग किया जाता है। इसके दाम बढ़ने से रसोई का बजट गड़बड़ाने लगा है। किशमिश के दामों में भी अचानक इजाफा होने से दोनों ड्राई फ्रूड्स का उपयोग अब कम मात्रा में करना मजबूरी हो गया है। इसके स्थान पर अब काजू का प्रयोग बेहतर विकल्प लग रहा है। गृहणी मुस्कान।