Hamirpur News: व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष के प्लाट की बाउंड्रीवॉल पर चला घन
Hamirpur News: 0 भाजपा जिलाध्यक्ष के आवास के सामने था नगर अध्यक्ष का प्लाट 0 नगर अध्यक्ष ने भाजपा जिलाध्यक्ष पर लगाया बाउंड्रीवॉल गिरवाने का आरोप, नोटिस भी नहीं मिला

Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष के फूलारानी मंदिर स्थित प्लाट की बाउंड्रीवॉल को प्रशासन ने अवैध बताते हुए गिरा दिया। इस कार्रवाई का नगर अध्यक्ष ने विरोध करते हुए डीएम को ज्ञापन भी सौंपा है। उनका आरोप है कि भाजपा की जिलाध्यक्ष का आवास भी उसी गली में है, उन्हीं के इशारे पर प्रशासन ने उनकी बाउंड्रीवॉल गिराई है। इस कार्रवाई से व्यापारियों में रोष है। सोशल मीडिया में भी मामला काफी गरमाया हुआ है। नगर अध्यक्ष विवेक गुप्ता ने बताया कि उनका फूलारानी मंदिर के पास एक प्लाट है, जिसमें उन्होंने चारों तरफ से बाउंड्री बनवा रखी थी। दो दिन पूर्व प्रशासन ने बगैर किसी नोटिस के उनके बाउंड्रीवॉल को पालिका की गैंग लगाकर ध्वस्त करा दिया। उन्होंने कहा कि उस गली में जितने भी मकान है, उन्हीं मकानों से बराबर उन्होंने भी अपने प्लाट पर बाउंड्रीवॉल बनाई थी, जिसे राजनैतिक दबाव के चलते गिराया गया है。
नगर अध्यक्ष का आरोप
नगर अध्यक्ष का आरोप है कि भाजपा की जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद का आवास भी उसी गली है। अपने दरवाजे में अधिक जगह के चक्कर में उन्हीं के दबाव में प्रशासन ने उनकी बाउंड्री गिराई है और कोई भी अधिकारी इस संबंध में कोई भी कहने को तैयार नहीं है। नगर अध्यक्ष ने डीएम को भी ज्ञापन देकर इस कार्रवाई का विरोध किया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष का बयान
उधर, इस संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद का कहना है कि उनका इस प्रकरण से कोई वास्ता नहीं है। उन्हें बेवजह खींचा जा रहा है। उन्होंने बताया कि उक्त बाउंड्रीवॉल सरकारी जमीन पर बनी थी। लोगों को एतराज था। जिसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई की। एसडीएम सदर अभिषेक कुमार का कहना है कि रास्ते को लेकर विवाद था। बाउंड्रीवॉल बढ़ाकर बनाने की शिकायत की थी। फिलहाल मामले की जांच भी की जा रही है।
सोशल मीडिया पर नज़रा
सोशल मीडिया में भी गरमाया मामला भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष के प्लाट की बाउंड्रीवॉल गिराए जाने का मामला सोशल मीडिया में भी गरमाया हुआ है। उनके समर्थक लिख रहे हैं कि पार्टी (भाजपा) के लिए रात-दिन खड़े रहने वाले व्यापारी नेता के साथ ऐसा बर्ताव निंदनीय है। इस पर लोगों के खूब कमेंट भी आ रहे हैं। कुल मिलाकर प्रकरण धीरे-धीरे गरमाने लगा है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


