Hamirpur News: युवक को अकारण पीटने वाले दीवान लाइन हाजिर
Hamirpur News: स्पष्ट जानकारी के अनुसार, कोतवाली में युवक के साथ मारपीट के आरोपों के चलते एसपी ने पुलिसकर्मी दीवान दिनेश कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है। विवाद शराब पिलाने को लेकर शुरू हुआ था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी ने उसे बिना कारण थाने के अंदर ले जाकर पीटा। मामले की जांच चल रही है।

Hamirpur News: मुस्करा। कोतवाली में युवक से मारपीट के आरोपों के मामले में एसपी ने कार्रवाई करते हुए कोतवाली में तैनात दीवान दिनेश कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है। मामले की जांच जारी है। बीती रविवार की शाम ग्राम पहाड़ी में शराब पिलाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया, लेकिन बाद में दोनों पक्ष कोतवाली पहुंच गए। इसी दौरान बाबू राजपूत पक्ष के हेमंत राजपूत ने आरोप लगाया था कि रात करीब 10.30 बजे कोतवाली के बाहर बैठे होने पर दीवान दिनेश कुमार ने उसे बिना किसी कारण थाने के अंदर ले जाकर लाठियों से पीटा, जिससे उसके हाथ, पंजे और पीठ पर चोटें आईं।
घटना के बाद हेमंत का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। उसने संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी मृगांक शेखर पाठक ने प्रारंभिक जांच के आधार पर कोतवाली में तैनात दीवान दिनेश कुमार को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


