Hindi NewsUttar-pradesh NewsHamirpur NewsPolice Officer Murders Woman Over Harassment and Threats in Hamirpur 2024
समझाते-समझाते थक गया, नहीं मानी तो इसलिए मार डाला

समझाते-समझाते थक गया, नहीं मानी तो इसलिए मार डाला

संक्षेप: Hamirpur News - समझाते-समझाते थक गया, नहीं मानी, इसलिए मारा0 सीएचसी मौदहा में मेडिकल के दौरान आरोपी दरोगा ने किया खुलासा 0 घटना वाली रात में भी किरन को कार में समझाता

Sun, 16 Nov 2025 10:51 PMNewswrap हिन्दुस्तान, हमीरपुर
share Share
Follow Us on

हमीरपुर/मौदहा, संवाददाता। वर्ष 2024 में कबरई में तैनाती के दौरान किरन के संपर्क में आए दरोगा अंकित यादव की माने तो वो किरन को समझाते-समझाते थक चुका था। उसकी फरमाइशों ने उसे परेशान कर दिया था। लेकिन जब पानी सिर से ऊपर चला गया तो उसने उसकी हत्या कर दी। घटना वाली रात भी वो किरन को कार में समझा रहा था कि उसका पीछे छोड़ दे। मौदहा सीएचसी में मेडिकल के लिए पहुंचे आरोपी दरोगा अंकित ने बताया कि किरन ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे की विवेचना उसे मिली थी। जिसके लिए दो-तीन बार उसका किरन के घर जाना हुआ था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसी दौरान किरन ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया और उसे कॉल करने लगी। उसने उसे कॉल पर ही समझाया था कि ये उसकी ड्यूटी है, बाकी आपसे मेरा कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन वो उसके पीछे पड़ी थी। दिन में 10-10 बार कॉल करती थी। इससे परेशान होकर उसने उसका नंबर ब्लैकलिस्ट में डाल दिया। लेकिन वो फिर भी नहीं मानी। नंबर बदलकर कॉल करने लगी। झूठे मुकदमे में फंसाने की भी दी धमकी जब उसने उससे बात करने से मना किया तो झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगी। अंकित ने बताया कि वह किरन से परेशान हो चुका था। 11 नवंबर को किरन ने फिर कॉल की और कहा कि तुम्हारी कार से घूमने चलूंगी। मैंने सोचा इस बार उसे मिलकर समझा दूंगा। 12 नवंबर की रात वो अपने घर वालों से बिना बताए उसके साथ कार में घूमने निकली। रास्ते में उसने कई बार समझाने की कोशिश कि लेकिन वो जिद पर अड़ी थी। लघुशंका के लिए उसने कार रुकवाई तभी उसने लोहे की रॉड से वार कर उसे मार दिया। संदिग्ध कार को ट्रेस करते-करते हत्यारे तक पहुंची पुलिस एसपी डॉ.दीक्षा शर्मा ने बताया कि घटना के खुलासे को लेकर बसवारी-मौदहा मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला कि घटना की रात घटना स्थल के आसपास एक संदिग्ध स्विफ्ट डिजायर कार देखी गई थी। सीसीटीवी फुटेज से वाहन का नंबर मिल गया। इस कार का मालिक देवेंद्र कुमार मृतका के गांव का निवासी निकला। जब उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि पूर्व में थाना कबरई में तैनात दरोगा अंकित कुमार यादव 12 नवंबर की शाम किसी निमंत्रण में जाने की बात कहकर कार ले गया था। बहाने से परिचित की कार लेकर आया था दरोगा 12 नवंबर की शाम किरन ने उसे साथ चलने के लिए कहा। इस पर उसने अपने परिचित देवेंद्र से किसी निमंत्रण में जाने का बहाना बनाकर गाड़ी मांगी। बाद में वह किरन को साथ लेकर महोबा से मुस्करा आया। रास्ते में किसी बात को लेकर उन दोनों के बीच विवाद हुआ। डेढ़ माह की विवेचना के दौरान बढ़ी किरन से नजदीकी अंकित के हाथ में किरन के मुकदमे की डेढ़ माह तक विवेचना रही। इसी दरम्यान उसकी दरोगा से नजदीकियां बढ़ गईं। जो दोनों के लिए घातक सिद्ध हुई। किरन को अपनी जान से और दरोगा को अपने कैरियर से हाथ धोना पड़ गया। पुलिस अभिरक्षा ने दरोगा ने बताया कि महिला की रोज की नई-नई फरमाइशें उसे परेशान करने लगी थी। एक तरह से वो उस महिला के इशारों पर नाच रहा था। महिला जहां बुलाती वो चल देता था। उसने इस बात को अपने साथियों से भी छिपाकर रखा था। दरोगा अंकित की शादी नहीं हुई थी और निकट भविष्य में अंकित को यह डर भी सताने लगा था कि महिला उस पर शादी का दबाव बनाएगी, लिहाजा उसने महिला की हत्या कर दी। देवर के विरुद्ध भी दर्ज कराई थी रेप की रिपोर्ट महिला ने अपने देवर के विरुद्ध भी कोर्ट के आदेश से रेप का मुकदमा कायम कराया था। यह मुकदमा भी कबरई थाने में दर्ज हुआ था। जिसकी जांच चल रही थी। कबरई में अकेले रहती थी महिला महिला कबरई में अकेले रहती थी। परिवार के सदस्यों के संपर्क में नहीं थी। जबकि परिवार के अन्य सदस्य गांव में रह रहे थे। महिला के लापता होने की भी सूचना उन्हें नहीं मिली थी। बाद में जब पुलिस घटना के खुलासे के करीब पहुंची तब कहीं जाकर इस महिला के संबंध में जानकारी मिली और फिर परिजनों को उसकी हत्या की खबर हुई। इस टीम की रही घटना के खुलासे में भूमिका घटना का खुलासा करने वाली टीम में एसएचओ मौदहा उमेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अनिल कुमार सिंह, विनेश गौतम, अभिषेक त्रिपाठी, कांस्टेबल रंजीत कुमार, विजय प्रताप और विनीत कुमार की मुख्य भूमिका रही। सोशल मीडिया में भी सक्रिय रहती थी किरन किरन को सोशल मीडिया में रोज-रोज नई-नई पोस्ट करने का शौक था। उसकी इंस्टाग्राम पोस्ट भी ढेरों लायक और शेयर होते थे। कभी किसी गाने या फिर कहीं घूमते-फिरते किरन अपनी रील बनाकर सोशल मीडिया में शेयर करती थी।