Hindi NewsUttar-pradesh NewsHamirpur NewsPolice Officer Ashish Maurya s Condition Improves After Brutal Attack in Hamirpur
कुछ बेहतर हुई सिपाही की हालत, ट्यूब डालकर दी जा रही लिक्विड डाइट

कुछ बेहतर हुई सिपाही की हालत, ट्यूब डालकर दी जा रही लिक्विड डाइट

संक्षेप:

Hamirpur News - 0 वेंटीलेटर से पूरी तरह से बाहर नहीं निकला, बीच-बीच में वेंटीलेटर पर रखकर किया जा रहा इलाज 0 दो दिसंबर से कानपुर के निजी अस्पताल में चल रहा है सिपाही

Dec 05, 2025 11:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हमीरपुर
share Share
Follow Us on

हमीरपुर, संवाददाता। थाना कुरारा के उमराहट गांव के मजरा पुरवा में दो दिसंबर की रात भीड़ के हाथों बुरी तरह से पीटे गए हरौलीपुर चौकी के सिपाही आशीष मौर्या की हालत में तीसरे दिन हल्का-फुल्का सुधार हुआ है। सिपाही को अभी पूरी तरह से वेंटीलेटर से नहीं हटाया गया है। नाक से ट्यूब डालकर लिक्विड डाइट भी दी जा रही है। उधर, पुलिस नामजद आरोपियों की धरपकड़ में जुटी हुई है। शुक्रवार को भी तीन हमलावरों को दबोचा गया है। इस तरह से संख्या बढ़कर आठ हो गई है। जिला अस्पताल में भर्ती घटना के मुख्य आरोपी सगे भाइयों का पुलिस ठीक होने का इंतजार कर रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उमराहट गांव के चौकीदार के मां-बाप और पत्नी को दबंग भाइयों द्वारा पीटे जाने की शिकायत पर दो दिसंबर की रात हरौलीपुर चौकी का सिपाही आशीष मौर्या मनकी खुर्द के चौकीदार के साथ उमराहट के मजरा पुरवा पहुंचा था। जहां भीड़ ने उस पर हमला कर दिया था। बचाने पहुंचे चौकी इंचार्ज राजेंद्र प्रसाद सिंह भी भीड़ के हाथों पिटे थे, इनकी पिस्टल छीन ली गई थी, जो अब तक नहीं मिली है। सिपाही आशीष को उसी दिन कानपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी देर रात सर्जरी हुई थी। सिपाही की हालत तभी से नाजुक बनी हुई है। सीओ सदर राजेश कमल ने बताया कि सिपाही को अभी पूरी तरह से वेंटीलेटर से नहीं हटाया गया है। उसकी हालत में कुछ पहले से सुधार दिख रहा है। ट्यूब डालकर लिक्विड डाइट दी जा रही है। डॉक्टर बराबर निगरानी और उपचार में लगे हुए हैं। अभी भी हालत खतरे से पूरी तरह से बाहर नहीं है। तीन और हमलावरों को दबोचा, अब तक आठ गिरफ्तार कुरारा। पुलिस टीम पर जानलेवा हमले में वांछित तीन और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब तक 19 नामजद आरोपियों में से इस मामले में आठ की हुई गिरफ्तारी हो चुकी है। प्रभारी निरीक्षक रामआसरे सरोज ने बताया कि दो दिसंबर को पुलिस टीम पर हमला करने में शामिल तीन आरोपियों के शुक्रवार को मनकी मार्ग के आसपास होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करते हुए तीन हमलावरों रामसेवक निषाद, रामकरन निषाद और रामप्रकाश निषाद को मनकी तिराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया। इनमें से रामसेवक और रामकरन उमराहट और तीसरी युवक रामप्रकाश थाना सजेती के हरदौली गांव का निवासी है जो कुछ समय से उमराहट गांव में रह रहा था। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अजय वर्मा, अशर्फीलाल, कांस्टेबल कृष्ण कुमार, कौशल झा, सूर्यप्रकाश गिरी, सौरभ सिंह और जसपाल की प्रमुख भूमिका रही। मुख्य आरोपी घायल भाइयों का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज जिला अस्पताल में अभी भी घटना के मुख्य अभियुक्त सगे भाइयों सुरेश और दुर्गेश का उपचार चल रहा है। इनमें दुर्गेश की कमर में चोट है। सीओ सदर राजेश कमल ने बताया कि दोनों आरोपियों की जेल में पुलिस निगरानी कर रही हैं। इनके ठीक होने के बाद इन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।