हाईस्कूल की छात्रा से दुष्कर्म का मुकदमा

Feb 27, 2026 08:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हमीरपुर
share

Hamirpur News - 0 छात्रा ने दो वर्ष से शोषण का लगाया था आरोप राठ, संवाददाता। हाईस्कूल की छात्रा से दुष्कर्म, अश्लील पोस्ट वायरल कर ब्लैकमेल करने की धमकी देने वाले आरो

हाईस्कूल की छात्रा से दुष्कर्म का मुकदमा

राठ, संवाददाता। हाईस्कूल की छात्रा से दुष्कर्म, अश्लील पोस्ट वायरल कर ब्लैकमेल करने की धमकी देने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच के साथ आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने बताया कि उसकी पुत्री हाईस्कूल की छात्रा है। महोबा जिले का देवेंद्र राजपूत हमारे गांव में रहता है। मंगलवार दोपहर 12 बजे पुत्री हाईस्कूल का विज्ञान का पेपर देकर घर लौट रही थी। तभी कस्बे के कंबू तालाब के पास देवेंद्र राजपूत ने पुत्री के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने के लिए गौरहारी गांव चलने का दबाव डाला।

पुत्री के विरोध करने पर देवेंद्र ने जाति सूचक शब्दों से अपमानित करते हुए अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी। ग्रामीण ने बताया कि पुत्री से आरोपी 2 साल से गौरहारी गांव सहित विभिन्न स्थान और उसके घर में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। जब पुत्री द्वारा विरोध जताया तो धमकी देकर अश्लील फोटो वायरल कर भविष्य बर्बाद करने की धमकी देकर चला गया। पुत्री द्वारा लोकलाज के भय से किसी को नहीं बताया। आरोपी फोन पर बात करने का दबाव और राह चलते उसका पीछा करता है। छात्र के पिता की तहरीर पर पुलिस ने देवेंद्र राजपूत के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।