
महिला से टप्पेबाजी करने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे
Hamirpur News - 0 दो आरोपितों को जेवरात व नगदी सहित किया गिरफ्तार0 बीते शुक्रवार को बेवा महिला हुई थी टप्पेबाजी का शिकारमौदहा, संवाददाता। नगर में खाना बनाने वाली बेवा
मौदहा, संवाददाता। नगर में खाना बनाने वाली महिला से टप्पेबाजी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात व नगदी बरामद कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। नगर के मराठीपुरा निवासी अभिलाषा बेवा दिनेश कुमार नगर में लोगों का खाना बनाकर अपना गुजर बसर करती है। शुक्रवार को जब वह बड़े चौराहा की ओर से खाना बनाकर अपने घर लौट रही थी। तभी पुराने अस्पताल के निकट एक बाइक सवार युवक ने उसका जेवरात व धन-दूना करने का झांसा देकर उसके घर से सोने-चांदी के जेवरात व 50 हजार कैश मंगाकर अपने कब्जे में करने के बाद साथियों सहित मौके से भाग निकले थे।
पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस सीसीटीवी कैमरा के फुटेज के सहारे आरोपियों की तलाश में लगी थी। सोमवार की रात कोतवाली पुलिस ने सूचना मिलने पर राजमार्ग 34 पर बीएसएनएल टावर के समीप मोहम्मद अकरम पुत्र नत्थू निवासी मछरिया गढ़ी नौबस्ता कानपुर व दौलत पुत्र अल्ताफ निवासी नई बस्ती फत्तेपुर को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली पुलिस से ने दोनों आरोपियों के पास से महिला द्वारा ठगे गए रुपये व सोने-चांदी के जेवरात समेत एक 315 बोर का एक तमंचा व एक कारतूस बरामद कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




