डीजे संचालक के दो हत्यारोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त डंडे बरामद

डीजे संचालक के दो हत्यारोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त डंडे बरामद

संक्षेप:

Hamirpur News - 0 पुलिस ने देर रात मदारपुर रोड के पास से की दोनों की गिरफ्तारी 0 चार नवंबर की सुबह गहबरा चौकी के निकट मिला था फत्तेपुर के दयाराम का शव फोटो नंबर 19- प

Nov 10, 2025 05:43 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हमीरपुर
share

मौदहा, संवाददाता। बीते मंगलवार को कस्बा फत्तेपुर के डीजे संचालक की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि अन्य की तलाश जारी है। दोनों के पास से हत्या में प्रयुक्त डंडे भी बरामद हुए हैं। उधर, मृतक के परिजन इस खुलासे से संतुष्ट नहीं है। उन्होंने उच्चाधिकारियों से मिलकर न्याय की गुहार लगाने की बात कही है। कस्बे के फत्तेपुर निवासी दयाराम का शव बीते चार नवंबर मंगलवार की सुबह गहबरा चौकी के निकट मिला था। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। मृतक की पत्नी तारा की तहरीर पर पुलिस ने रीवन गांव निवासी चंद्रपाल, उसके भाई और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या व एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जांच में रीवन गांव निवासी मयंक और आकाश के नाम सामने आए। दोनों की हत्या में संलिप्तता की पुष्टि होने पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को बीती रात हाईवे के निकट मदारपुर मोड़ से उपनिरीक्षक सूर्यबली, हरी भूषण, अमन, सुधाकर व अन्य सिपाहियों की टीम ने दबोचा। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। उधर, मृतक की पत्नी तारा व भाई दयाशंकर ने इस हत्याकांड में पुलिस की जांच और गिरफ्तारी पर असंतोष जताया है। उनका कहना है कि जिन्होंने हत्या की, उन्हें बचाया जा रहा है और जिन्होंने हत्या नहीं की, उन्हें जेल भेजा जा रहा है। वह लोग जल्द उच्चाधिकारियों से मिलकर न्याय की गुहार लगाएंगे।