ट्रकों से ईसीएस की चोरी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार

Apr 06, 2026 11:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हमीरपुर
share

Hamirpur News - हमीरपुर में पुलिस ने ईसीएस (इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल मॉड्यूल) की चोरी करने वाले तीन चोरों को 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। चोरों के पास से तीन डिवाइस और उपकरण बरामद हुए। एक बाल अपचारी भी शामिल है। रिपोर्ट चार अप्रैल को दर्ज की गई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की।

ट्रकों से ईसीएस की चोरी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार

हमीरपुर, संवाददाता। खड़े ट्रकों से ईसीएस (इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल मॉड्यूल) की चोरी करने वाले तीन शातिर चोरों को पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से तीन डिवाइस और इन्हें खोलने वाले उपकरण बरामद किए हैं। गिरफ्तार चोरों में एक बाल अपचारी भी है। कोतवाल पवन कुमार पटेल ने बताया कि शहर के फूलारानी मोहल्ला निवासी संदीप निषाद ने चार अप्रैल को ट्रकों में लगे ईसीएम (इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल मॉड्यूल) डिवाइस चोरी कर लिए जाने के संबंध में अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसकी पुलिस जांच कर रही थी। जांच में तीन युवकों के नाम प्रकाश में आए थे।

जिन्हें सोमवार की सुबह रोहाइन नाला के पास बन रहे बाईपास के पास से गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से तीन अदद ईसीएम (ट्रक के पार्ट्स) एवं ईसीएम खोलने के उपकरण बरामद किए गए हैं। पकड़े गए चोरों में उमान निवासी जवाहर नगर पूर्वी थाना घाटमपुर और रजत साहू निवासी आशा नगर थाना घाटमपुर जनपद कानपुर नगर व एक बाल अपचारी है। बरामदगी के आधार पर मुकदमें में धारा 317 (2) की बढ़ोत्तरी की गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।