पीएमकेवीवाई का भुगतान लटका, दिल्ली में होगा प्रदर्शन

Mar 29, 2026 10:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हमीरपुर
share

Hamirpur News - भरुआ सुमेरपुर में कौशल विकास केंद्र के संचालक ने पीएमकेवीवाई 4.0 के तहत लंबित भुगतान का मुद्दा उठाया। प्रबंधक नीरज गुप्ता ने बताया कि आर्थिक संकट के कारण कई केंद्र बंद होने की कगार पर हैं। 4 अप्रैल को दिल्ली के जंतर-मंतर पर महापड़ाव का आयोजन किया जाएगा।

पीएमकेवीवाई का भुगतान लटका, दिल्ली में होगा प्रदर्शन

भरुआ सुमेरपुर। रविवार को कौशल विकास केंद्र संचालक ने प्रेस वार्ता करके प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (पीएमकेवीवाई 4.0) के तहत लंबित भुगतान का मुद्दा उठाया। प्रबंधक ने बताया कि जनपद सहित प्रदेश के सैकड़ों केंद्रों ने युवाओं को प्रशिक्षण दिया, लेकिन लंबे समय से भुगतान नहीं हुआ है। ब्रजेश मेमोरियल प्राइवेट आईटीआई के प्रबंधक नीरज गुप्ता ने कहा कि आर्थिक संकट के चलते किराया, बिजली बिल, प्रशिक्षकों का वेतन और अन्य खर्च वहन करना कठिन हो गया है, जिससे कई केंद्र बंद होने की कगार पर हैं। इसके कारण नए प्रशिक्षण बैच भी शुरू नहीं हो पा रहे हैं, जिससे युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है।प्रबंधक

ने बताया कि कई बार शासन-प्रशासन को अवगत कराने के बावजूद समाधान नहीं निकला। इसके विरोध में चार अप्रैल को दिल्ली के जंतर-मंतर पर महापड़ाव किया जाएगा।बताया कि केंद्र चलाने वाले प्रबंधकों ने लंबित भुगतान तत्काल जारी किए जाने एवं भुगतान प्रक्रिया को समयबद्ध व सरल बनाए जाने की मांग की है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।