Hamirpur News: धीमी आवाज मे बजाएं डीजे, विसर्जन में दैमार पटाखे पर रोक

हिन्दुस्तान, हमीरपुर
share

Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर में सोमवार को पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें नवदुर्गा महोत्सव मंडल की सभी कमिटियों को निर्देश दिया गया कि वे शासन के नियमों का पालन करें। विसर्जन के दौरान आतिशबाजी और तेज डीजे बजाना मना है। नियमों का उल्लंघन करने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Hamirpur News: धीमी आवाज मे बजाएं डीजे, विसर्जन में दैमार पटाखे पर रोक

Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर। सोमवार को देर शाम थाने मे आयोजित पीस कमेटी की बैठक में नवदुर्गा महोत्सव मंडल की सभी कमेटियों के अध्यक्षों व सदस्यों को निर्देशित किया गया कि वह शासन द्वारा निर्धारित नियमों के तहत ही सभी कार्यक्रम सम्पन्न करायें। विसर्जन के दौरान दैमार पटाखा की आतिशबाजी पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगी। अगर किसी ने नियमों का उल्लंघन किया तो कठोर कार्यवाही की जायेगी। बैठक मे मौजूद एसडीएम सदर अभिषेक कुमार ने कहा कि पानी बिजली साफ सफाई के इंतजाम पुख्ता रखे जायेंगे। सीओ सदर यशपाल सिंह ने कहा कि सभी लोग शासन के तय मानकों के तहत ही कार्यक्रम सम्पन्न करायें।

डीजे कहीं भी तेज आवाज में नहीं बजना चाहिए। बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू ने स्थापना से लेकर विसर्जन के दौरान होने वाली समस्याओं से रूबरू कराया। थाना अध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने सभी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि सभी तरह की घटनाओं की सूचना पुलिस को तत्काल दें। संचालन एम खान ने किया। बैठक में व्यापार मंडल के चेयरमैन अनुज शिवहरे, रितेश खरे, नगर पंचायत के ईओ दिनेशचंद्र आर्य, विद्युत विभाग के अवर अभियंता कार्तिकेय त्रिपाठी, पीडब्ल्यूडी के अवर अभिनेता मुन्नीलाल आदि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsहमीरपुरHamirpur News: धीमी आवाज मे बजाएं डीजे, विसर्जन में दैमार पटाखे पर रोक