जिला अस्पताल में चार घंटे तक ठप रहा एक्सरे, मरीजों का हंगामा

Apr 07, 2026 11:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हमीरपुर
share

Hamirpur News - हमीरपुर में जिला अस्पताल के एक्सरे कक्ष में तकनीशियन के प्रशिक्षण के चलते सुबह चार घंटे तक एक्सरे सेवाएं ठप रहीं। मरीज और उनके तीमारदार लंबा इंतजार करते रहे, जिससे हंगामा हुआ। सीएमएस के हस्तक्षेप के बाद एक्सरे सेवाएं बहाल हुईं, लेकिन कई मरीज बिना एक्सरे के लौट गए।

जिला अस्पताल में चार घंटे तक ठप रहा एक्सरे, मरीजों का हंगामा

हमीरपुर। जिला अस्पताल में एक्सरे तकनीशियन के प्रशिक्षण में जाने की वजह से सवेरे एक्सरे कराने पहुंचे मरीजों को भटकना पड़ा। यहां करीब चार घंटे तक एक्सरे ठप रहे। इस दौरान कुछ मरीजों ने यहां हंगामा कर दिया। जिसके बाद दिन के 12 बजे के बाद यहां एक्सरे शुरू हो पाए। मंगलवार को जिला अस्पताल का एक्सरे कक्ष करीब चार घंटे बंद रहा। मरीज व तीमारदार लंबे समय तक एक्सरे कक्ष खुलने का इंतजार करते रहे। इस दौरान बुजुर्ग, महिलाएं और गंभीर मरीज सबसे अधिक परेशान दिए। घंटो इंतजार के बाद मरीजों के तीमारदारों ने एक्सरे कक्ष में हंगामा करते हुए सीएमएस से एक्सरे करवाए जाने की मांग की ताकि मरीजों को अनावश्यक परेशानी न झेलनी पड़े।

मामला जब सीएमएस तक पहुंचा तो तत्काल कर्मचारी को भेजकर एक्सरे कक्ष खुलवाया गया और मरीजों के एक्सरे हो सके। ऐसे में मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कुछ मरीज बिना एक्सरे के ही वापस हो गए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।