Hamirpur News: पंचायत सहायकों ने एडीओ पंचायत को सौंपा पांच सूत्री ज्ञापन
Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर में पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन ने सहायक विकास अधिकारी को पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा है। यदि मांगे नहीं मानी गईं, तो 7 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन का ऐलान किया गया है। मुख्य मांगों में मानदेय वृद्धि, मातृत्व अवकाश, और भर्ती में आरक्षण शामिल हैं।

Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर। पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन ने सहायक विकास अधिकारी पंचायत को पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपकर समाधान की मांग की है। मांगे नहीं माने जाने पर सात सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन का ऐलान किया है। पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन के ब्लाक अध्यक्ष चंदन सिंह के नेतृत्व में पंचायत सहायक कर्मियों ने डीपीआरओ को सम्बोधित 5 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सहायक विकास अधिकारी पंचायत मनीष कौशिक को सौंपकर मांगें को माने जाने की मांग की है। मांगे नहीं माने जाने पर 7 सितम्बर से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन का ऐलान किया है।ज्ञापन में मुख्यमंत्री से 5 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल की मुलाकात कराने , मानदेय बढ़ाकर पंचायत सचिवों के बराबर करने, संविदा प्रक्रिया समाप्त कर स्थायी सेवानियमावली बनाने, महिला पंचायत सहायकों को मातृत्व अवकाश देने तथा पंचायत सचिव भर्ती में 50 फीसदी आरक्षण देने की मांग की गई है।
ज्ञापन देने वालों में ब्लाक अध्यक्ष के साथ शैलेन्द्र सिंह, धर्मेन्द्र कुमार, नेहा यादव, दीपेंद्र आदि शामिल रहे।


