आउटसोर्सिंग कर्मियों ने मांगा तीन माह का मानदेय
Hamirpur News - 0 पीएफ काटे जाने के बाद खाते में न जमा कराने का आरोपफोटो-11- जिलाधिकारी घनश्याम मीणा से फरियाद करने आये आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मी। हमीरपुर, संवाददात

हमीरपुर, संवाददाता। स्वास्थ विभाग के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने तीन माह का मानदेय भुगतान कराने सहित पीएफ जमा कराने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी घनश्याम मीणा को ज्ञापन सौपा है। स्वास्थ विभाग में जैम पोर्टल के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने दिए ज्ञापन में बताया कि उन्होंने वर्ष 2018 में कोविड काल से विशेष ड्यूटी करते चले आ रहें है। उन्हें 3 माह से मानदेय नहीं दिया जा रहा है। साथ ही पीएफ जो हर माह उनके मानदेय से काट लिया जाता है। उसे जमा नहीं किया जा रहा है। ईएसआई की उन्हें कोई जानकारी नहीं दी जा रही है।
सभी आउटसोर्सिंग कर्मचारी सीएचसी/पीएचसी एवं ऑफिस में समय पर अपनी ड्यूटी का निर्वाहन करते चले आ रहें है उनको आकस्मिक छुट्टी नहीं मिलती जबकि कॉरपोरेशन निगम द्वारा हर माह में 5 से 7 तारीख में मानदेय का भुगतान आ जाना चाहिए। उन्होंने तीन माह का वेतन भुगतान कराने और समय पर पीएफ जमा कराने की मांग की है। इस मौके पर मनोज कुमार, सुनील कुमार, अभिषेक कुमार,प्रदीप कुमार यशवंत कुमार, प्रमोद कुमार, सुरेश कुमार, वंदना, जासीन, मानवती, मंजू, रेनू, दिपेन्द्र कुमार, प्रियंका, पप्पू आदि आउट सोर्सिंग कर्मचारी मौजूद रहें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


