Hindi NewsUttar-pradesh NewsHamirpur NewsOnline Attendance for Students in Hamirpur Schools Launched by CM Dashboard
सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित होगी छात्रों की ऑनलाइन उपस्थिति

सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित होगी छात्रों की ऑनलाइन उपस्थिति

संक्षेप:

Hamirpur News - 0 बीएसए ने सभी बीईओ व प्रधानाध्यापकों को जारी किया आदेशहमीरपुर, संवाददाता। सीएम डैशबोर्ड पर परिषदीय स्कूलों के छात्रों की ऑनलाइन उपस्थिति शुरू कराने क

Sun, 12 Oct 2025 02:14 AMNewswrap हिन्दुस्तान, हमीरपुर
share Share
Follow Us on

हमीरपुर, संवाददाता। सीएम डैशबोर्ड पर परिषदीय स्कूलों के छात्रों की ऑनलाइन उपस्थिति शुरू कराने के निर्देश महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने दिये हैं। जिस पर अमल करते हुए बीएसए आलोक सिंह ने जिले के सभी बीईओ व प्रधानाध्यापकों को छात्रों की ऑनलाइन उपस्थिति भेजने का आदेश दिया है। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी आलोक सिंह ने बताया कि परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन उपस्थिति सीएम डैशबोर्ड के जरिए प्रतिदिन कक्षावार सीएम डैशबोर्ड में प्रदर्शित करने का आदेश महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी द्वारा जारी किया गया है। जिसको अक्टूबर माह से लागू कर दिया गया है। जिसके लिए जिले के सभी खंड शिक्षाधिकारियों के साथ ही प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों को प्रधानाध्यापकों को निर्देश जारी कर दिये गए हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आदेश का पालन न करने वाले प्रधानाध्यापकों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।