बाइकों की सीधी टक्कर में एक की मौत, दूसरा रेफर
थानाक्षेत्र के ग्राम सरसई के निकट स्थित पॉलीटेकनिक के सामने शाम को दो बाइकों में आमने सामने जबर्जस्त टक्कर हो गई। जिससे एक बाइक में सवार 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा बाइक सवार गम्भीर रूप...
थानाक्षेत्र के ग्राम सरसई के निकट स्थित पॉलीटेकनिक के सामने शाम को दो बाइकों में आमने सामने जबर्जस्त टक्कर हो गई। जिससे एक बाइक में सवार 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए सीएचसी में लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार उपरान्त उसकी हालत नाजुक होने पर चिकित्सक ने उसे झांसी रेफ र कर दिया।
औता गांव निवासी भोलानाथ (36) पुत्र रामभरोसे लोधी अपनी पुत्री नीतू को राठ छोड़ने आया था। जब वह शाम समय लगभग 5:25 बजे वापस अपने गांव औता जा रहा था और जैसे ही उसकी बाइक सरसई गांव के निकट स्थिल पॉलीटेकनिक कालेज के पास पहुंचा तभी दूसरी ओर से सरसई गांव निवासी दीपू (22) पुत्र जयसिंह लोधी की बाइक से आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में भोलानाथ की दर्दनाक मौत घटना स्थल पर ही हो गई और दूसरा बाइक सवार दीपू गम्भीर रूप से घायल हो गया। इस दुर्घटना की खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दीपू को एम्बुलेंस से सीएचसी इलाज के लिए भिजवाया। जहां पर उसका प्राथमिक उपचार किया गया परन्तु उसकी हालत नाजुक होने पर चिकित्सक ने उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफ र कर दिया। भोलानाथ के शव को सीएचसी राठ के शव गृह में रखवा दिया गया है। मृतक भोलानाथ अपने पीछे पत्नी रेखा व पुत्री रचना व नीतू एवं पुत्र रवि को छोड़ गया है। उक्त लोगो क ा रो-रोकर बुरा हाल है।