ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश हमीरपुरदीवार के विवाद में एक गिरफ्तार

दीवार के विवाद में एक गिरफ्तार

थानाक्षेत्र के रोहारी गांव के करन सिंह यादव का पड़ोसी अवधनरेश से दीवाल को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर मारपीट शुरू हो गई। पड़ोसियो ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इसके बाद अवधनरेश ने यूपी 112 को...

दीवार के विवाद में एक गिरफ्तार
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,हमीरपुरThu, 23 Jul 2020 04:43 PM
ऐप पर पढ़ें

थानाक्षेत्र के रोहारी गांव के करन सिंह यादव का पड़ोसी अवधनरेश से दीवाल को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर मारपीट शुरू हो गई। पड़ोसियो ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इसके बाद अवधनरेश ने यूपी 112 को फोन करके घटना की सूचना दी। जिसके बाद गांव पहुंची पुलिस ने करन को गिरफ्तार कर थाने ले आई। जिसका बाद में शांति भंग में चालान कर दिया। वही थानाक्षेत्र के डीहा मौजा निवासी देबीदयाल बुधवार की रात पैदल घर की तरफ जा रहा था। तभी गश्त पर निकले एसआई दीपक कुमार ने बांधुर गांव की तरफ जा रहे देबीदयाल को टोका तो वह भागने लगा। जिस पर इसे पकड़कर झोले की तलाशी ली गई तो डेढ़ किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने एनडीपीएस का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े