प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने गायत्री गंगा के पानी का लिया नमूना

Feb 06, 2026 11:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हमीरपुर
share Share
Follow Us on

Hamirpur News - 0 4 फरवरी को दो सदस्यीय टीम ने की थी जांच भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। एनजीटी ने कस्बे में बहने वाली गायत्री गंगा के जल की रिपोर्ट प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने गायत्री गंगा के पानी का लिया नमूना

एनजीटी ने कस्बे में बहने वाली गायत्री गंगा के जल की रिपोर्ट प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से तलब की है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने गायत्री गंगा के पानी के नमूने लेकर रिपोर्ट भेजने की कार्यवाही की है। कस्बे के समाजसेवी राजेश शिवहरे ने कस्बे से गुजरने वाली गायत्री गंगा के अतिक्रमण एवं प्रदूषण की मांग करके याचिका एनजीटी के समक्ष दाखिल की थी। एनजीटी ने मामले की सुनवाई करते हुए दो सदस्यीय टीम को मौके पर भेजकर रिपोर्ट तलब की थी। गत 4 फरवरी को एनजीटी के सदस्य हरीश कुमार महावर एवं डॉ.कीर्ति वर्मा ने गायत्री गंगा का मौके पर निरीक्षण किया था।

टीम ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बांदा से गायत्री गंगा के पानी के प्रदूषण की रिपोर्ट मांगी है। गुरुवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक वैज्ञानिक रामनरेश ने गायत्री गंगा के पानी के नमूने लिए है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की क्षेत्रीय अधिकारी माधवी कमलवंशी ने बताया कि एनजीटी के निर्देश पर गायत्री गंगा का पानी लाकर रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है जल्द ही रिपोर्ट एनजीटी को भेजी जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।