नववर्ष में ब्लाक कर्मियों पर ड्रेस कोड लागू, अंग वस्त्र बांटे

Jan 02, 2026 11:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हमीरपुर
share Share
Follow Us on

Hamirpur News - भरुआ सुमेरपुर में नववर्ष पर ब्लाक प्रमुख ने ब्लाक कर्मियों के लिए ड्रेस कोड लागू किया और उन्हें अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीसी मनरेगा ने इस पहल की सराहना की, जिससे कर्मियों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा। ई-रिक्शा दुर्घटना में चालक घायल हुआ, और विधायक ने मूर्ति का अनावरण किया।

नववर्ष में ब्लाक कर्मियों पर ड्रेस कोड लागू, अंग वस्त्र बांटे

भरुआ सुमेरपुर। नववर्ष पर ब्लाक प्रमुख ने ब्लाक कर्मियों पर ड्रेस कोड लागू करते ही हुए उन्हें अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीसी मनरेगा रहे। उन्होंने ब्लाक प्रमुख की पहल को सराहते हुए कहा कि इससे सकारात्मक ऊर्जा कर्मियों के अंदर उत्पन्न होगी और वह उत्साह के साथ कार्य करेंगे। नववर्ष के उपलक्ष में ब्लाक प्रमुख जयनारायण सिंह यादव ने ब्लाक सभागार में कार्यक्रम का आयोजन करके सभी ब्लाक कर्मियों को अंग वस्त्र भेट करते हुए कहा कि सभी कर्मी 15 जनवरी से वर्षपर्यंत ड्रेस कोड में ड्यूटी करेंगे। समारोह के मुख्य अतिथि डीसी मनरेगा प्रभारी डीडीओ/डीपीआरओ राघवेंद्र सिंह ने कहा कि ब्लाक प्रमुख की पहल सराहनीय है।

इससे कर्मियों के अंदर नई ऊर्जा का संचार होगा। अंग वस्त्र ब्लाक कर्मियों के अलावा कृषि रक्षा इकाई, पशुपालन विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजिवका मिशन, बाल विकास विभाग, सफाई कर्मियों को प्रदान किए गए। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख ने प्रसूता महिलाओं की समस्या को देखते हुए जच्चा-बच्चा केंद्र में लगवाने के लिए प्रभारी चिकित्साधिकारी को कमोड सीट प्रदान की। इस अवसर पर जिला प्रशिक्षण अधिकारी विपिन कुमार, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.तरुण पाल, पशु चिकित्साधिकारी डॉ.अंकुर सचान, पशुधन प्रसार अधिकारी आरबी सिंह, एडीओ पंचायत सुरेश कुमार, सीडीपीओ नम्रता गुप्ता, एपीपो मनरेगा विकासचंद्र, लेखाकार इमरान खान आदि मौजूद रहे। संचालन प्रभारी खंड विकास अधिकारी आशीष कटियार ने किया। ट्रक की टक्कर से ई रिक्शा पलटा चालक घायल फोटो नंबर 14- बस स्टैंड के समीप दुर्घटनाग्रस्त ई-रिक्शा। भरुआ सुमेरपुर। नेशनल हाईवे 34 में बस स्टैंड के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने ई रिक्शा में पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में रिक्शा हाईवे में पलट गया और चालक घायल हो गया। गनीमत यह रही की ई-रिक्शा में सवारियां नहीं थी। शुक्रवार को अपराह्न करीब तीन बजे कानपुर की ओर से आ रहे ट्रक ने बस स्टैंड के समीप ई-रिक्शा में पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में ई-रिक्शा हाईवे में पलट गया और चालक 30 वर्षीय विष्णु घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक को रोककर जमकर पीटा और पुलिस के सुपुर्द करके घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। भगत की मूर्ति का विधायक ने किया अनावरण फोटो नंबर 16- भगत की मूर्ति का अनावरण करते सदर विधायक। भरुआ सुमेरपुर। ग्राम पंचायत पौथिया में राठ मार्ग किनारे ब्रह्मदेव बाबा के स्थान पर मूलचंद भगत जी की मूर्ति का अनावरण सदर विधायक डॉ.मनोज कुमार प्रजापति ने किया। इसके बाद कन्या भोज एवं भंडारा संपन्न हुआ। पौथिया में ब्रह्मदेव बाबा के स्थान पर ब्रह्मलीन भगत मूलचंद की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन शुक्रवार को किया गया। मूर्ति का अनावरण सदर विधायक ने किया। इसके बाद विशाल कन्या भोज एवं भंडारे का आयोजन हुआ। इस मौके पर ग्राम प्रधान वंदना आशीष सचान, पूर्व प्रधान आनंद अशोक सचान, राजू सचान, रामलखन सहित बडी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।