पड़ोसी युवक ने छज्जे के विवाद में की अभद्रता
Hamirpur News - बिवांर के निवादा गांव में योगेंद्र सिंह ने अपने पड़ोसी उदय भान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उदय भान के नाती ने शराब के नशे में योगेंद्र के घर में घुसकर उसकी पत्नी और पुत्री के साथ अभद्रता की। दूसरी घटना में, छोटेलाल के घर में चोरी के इरादे से घुसे युवक को पुलिस ने पकड़ लिया।

बिवांर। निवादा गांव के योगेंद्र सिंह ने थाना में तहरीर देकर बताया कि पड़ोस का उदय भान मकान का छज्जा बना रहा था। उसको अपनी तरफ बनाए जाने की बात के कहने पर मान गया। रात को शराब के नशा में उसका नाती प्रवीण प्रताप दो अज्ञात साथियों के साथ शराब के नशे में उसके घर में घुस गया। उसकी पत्नी व पुत्री के साथ अभद्रता करते हुए योगेंद्र को बाहर निकाले जाने की बात कहते हुए जान से मार देने की धमकी देने लगा। शोरगुल होने पर पिता जाकर पुत्र को पकड़कर घर ले गया। पुत्री के 112 नंबर पर फोन किए जाने से आई पुलिस को देखकर फरार हो गया।
पुलिस की तलाश किए जाने पर नहीं मिल पाया। रात 9:00 बजे करीब आकर योगेंद्र ने उसके खिलाफ थाना में तहरीर दी। पुलिस ने बताया कि उसकी तहरीर मिली है युवक की तलाश कर कार्रवाई की जाएगी। चोर को पकड़कर पुलिस को सौंपा बिवांर। बिगहना गांव के छोटेलाल के घर में चोरी किए जाने की नियत को लेकर जनपद महोबा थाना खरेला के बरायं गांव का युवक राजा पुत्र अखिलेश सिंह रात 12:00 बजे करीब घुस गया। आहट मिलने पर सो रहे परिजनों की नींद खुल गई है। परिजनों ने उसको पकड़ कर 112 नंबर में फोन कर दिया। पुलिस उसको गिरफ्तार कर थाना ले आई है। कुनहेटा चौकी प्रभारी रविंद्र कुमार ने उसके खिलाफ कार्रवाई कर चालान कर दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


