पड़ोसियों ने दरबाजे चबूतरा बनाकर बांधी भैंस
Newswrap हिन्दुस्तान, हमीरपुर
Hamirpur News - लरौंद गांव के महेंद्र ने पड़ोसी राम प्रकाश, राजू और सैयददीन के खिलाफ थाना में तहरीर दी है। उन्होंने उसके दरवाजे के पास चबूतरा बना लिया है, जिससे भैंस बांधने में परेशानी हो रही है। मना करने पर अभद्रता और मारपीट की धमकी दी जा रही है। पुलिस जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

बिवांर। लरौंद गांव के महेंद्र ने थाना में तहरीर देकर बताया कि पड़ोसी राम प्रकाश, राजू, सैयददीन ने उसके दरवाजे के पास चबूतरा बना लिया है। भैंस बांधने से आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मना किए जाने पर अभद्रता कर रहे हैं। विरोध करने पर मारपीट के लिए आमादा हो रहे हैं। तीनों युवकों से परेशान होकर उसने थाना में तहरीर दी है। कुनहेटा चौकी प्रभारी रवींद्र कुमार ने बताया कि उसकी तहरीर मिली है। मौके पर जाकर जांच कर तीनों युवकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


