Hamirpur News: सक्षम और अभय ने जीते एकल वर्ग के फाइनल मुकाबले

हिन्दुस्तान, हमीरपुर
Follow us on Google News
share

Hamirpur News: हमीरपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंडर-14 एवं अंडर-19 बालक वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में 57 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन वरिष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ी राजकुमार त्रिवेदी ने किया।

सक्षम और अभय ने जीते एकल वर्ग के फाइनल मुकाबले
सक्षम और अभय ने जीते एकल वर्ग के फाइनल मुकाबले

Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सोमवार को राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंडर-14 एवं अंडर-19 बालक वर्ग की जिला स्तरीय एकल एवं युगल बैडमिंटन प्रतियोगिता हुई। जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने प्रतिभाग किया। विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ बैडमिंटन खिलकाड़ी राजकुमार त्रिवेदी ने किया। उप क्रीड़ाधिकारी शमीम अहमद ने बताया कि प्रतियोगिता के एकल एवं युगल वर्गों में कुल 57 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। अंडर-14 बालक एकल वर्ग में सक्षम शुक्ला विजेता और अनुजकांत उपविजेता, युगल वर्ग में अर्थव एवं अनुजकांत की जोड़ी विजेता और हर्ष एवं अंश की जोड़ी उपविजेता रही।

अंडर-19 बालक एकल वर्ग में अभय सिंह विजेता और नवदीप उपविजेता, युगल वर्ग में नवदीप एवं अनुजकांत की जोड़ी विजेता और हर्ष एवं अर्थव की जोड़ी उपविजेता रही। खिलाड़ियों को डीआईओएस एमके गुप्ता एवं जिला सैनिक कल्याण अधिकारी रि.कैप्टन हरजिंदर सिंह संधू द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता को संपन्न कराने में जिला व्यायाम शिक्षक राघवेंद्र सिंह गौर, जिला व्यायाम शिक्षक शुभम, वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी अब्दुल मतीन, धर्मेंद्र दीक्षित, परितोषि दीक्षित, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, शैलेंद्र कुमार, जीतेंद्र सिंह यादव, अश्विन, रितेश कुमार, प्रिंस एवं रंजीता द्विवेदी आदि द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsहमीरपुरHamirpur News: सक्षम और अभय ने जीते एकल वर्ग के फाइनल मुकाबले