Hindi NewsUttar-pradesh NewsHamirpur NewsNational Road Safety Week Awareness Seminar and Bike Rally Held in Bharua Sumerpur
यातायात नियमों की शपथ दिलाई, बाइक रैली निकाली

यातायात नियमों की शपथ दिलाई, बाइक रैली निकाली

संक्षेप:

Hamirpur News - भरुआ सुमेरपुर में 37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता गोष्ठी और बाइक रैली का आयोजन किया गया। एसपी डॉ. दीक्षा शर्मा ने यातायात नियमों की शपथ दिलाई। फैक्ट्री प्रबंधन ने कर्मियों को हेलमेट बांटे। महाविद्यालय में भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया।

Jan 29, 2026 10:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हमीरपुर
share Share
Follow Us on

भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। जेके सीमेंट में आयोजित 37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता गोष्ठी एवं बाइक रैली निकाली गई। इस मौके पर एसपी डॉ.दीक्षा शर्मा ने फैक्ट्री कर्मियों को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाकर बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जागरूकता गोष्ठी को संबोधित करते हुए एसपी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से जागरूकता बढ़ती है। यही कारण है कि गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष जनवरी माह में हादसे कम हुए हैं। उन्होंने कहा कि फैक्ट्री का यह कार्यक्रम सराहनीय है। ऐसे कार्यक्रम होना बेहद जरूरी है। इस मौके पर उन्होंने यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाकर बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

फैक्ट्री के यूनिट हेड पंकज त्रिवेदी ने सभी के प्रति आभार जताते हुए बताया कि फैक्ट्री प्रबंधन समय समय पर सुरक्षा के प्रति कर्मियों को जागरूक करके नियमों का पाठ पढ़ाता रहता है। इस मौके पर प्रबंधक द्वारा फैक्ट्री कर्मियों को हेलमेट बांटे गए। जागरूकता गोष्ठी को सीओ सदर राजेश कमल, एआरटीओ अमिताभ राय ने भी संबोधित किया। इस मौके पर यातायात प्रभारी हरवेंद्र सिंह, पीटीओ चंदन पांडे, प्रधान प्रतिनिधि गुरु प्रताप सिंह, सुरेंद्र सिंह, नीरज ओझा, अविनाश, अंकित पालीवाल, विनय यादव, बाबा रंजन फरीदा, जय कुमार, अभिषेक तिवारी आदि फैक्ट्री कर्मी मौजूद रहे। रैली निकाल सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक भरुआ सुमेरपुर। कस्बे के रेलवे फाटक के पास बांदा रोड पर राजकीय महाविद्यालय में जिला परिवहन विभाग के सहयोग से सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ.विद्या वर्मा ने वाहन चलाते समय मोबाइल के प्रयोग से होने वाले खतरों की जानकारी दी और हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत किया। एआरटीओ अमिताभ राय ने बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों को प्रतीकात्मक रूप से फूलमाला पहनाकर संदेश दिया। इस मौके पर पीटीओ चंदन पांडे, यातायात निरीक्षक हरविंदर सिंह, कॉलेज की प्रवक्ता डॉ.शक्ति गुप्ता, डॉ.नरेंद्र चौधरी ने भी जागरूक किया। इस मौके पर मीरा गुप्ता, देवेंद्र चौहान, आशीष गुप्ता, राममूर्ति मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;