
भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ 14 नवंबर से
संक्षेप: Hamirpur News - मौदहा में नारायण सेवा समिति द्वारा 14 नवम्बर को श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव में जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी नारायणानन्द तीर्थ महाराज कथा सुनाएंगे। इसमें भजन संध्या, पादुका पूजन, और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। कार्यक्रम 20 नवम्बर को विशाल भण्डारे के साथ समाप्त होगा।
मौदहा। नारायण सेवा समिति द्वारा सनातन गौरव महोत्सव में कस्बे के बड़ी देवी मन्दिर प्रांगण में श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ 14 नवम्बर को विशाल कलश यात्रा के साथ प्रारम्भ होगा। ब्लाक सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में नारायण सेवा समिति के अध्यक्ष शिवकुमार पाण्डेय ने बताया कि सनातन गौरव महोत्सव में श्रीमद भागवत कथा वाचक काशीपीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी नारायणानन्द तीर्थ महाराज द्वारा किया जाएगा। समिति सरंक्षक रामदेव सिंह ने बताया कि सनातन गौरव महोत्सव में भजन संध्या व पादुका पूजन व दीक्षा कार्यक्रम तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन भी रहेगा। 20 नवम्बर को विशाल भण्डारे के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

पत्नी की हरकतों से परेशान पति बिवांर। छेड़ी बसायक गांव के प्रेमचंद प्रजापति ने थाना में तहरीर देकर बताया की पत्नी सुनीता घर में नहीं रहने देती है। बच्चों के साथ मारपीट करती है घरेलू सामान की तोड़फोड़ कर नुकसान कर परेशान करती है। उसके माता-पिता आकर अभद्रता कर परेशान करते हैं। रात में बच्चों की बात को लेकर अभद्रता कर छीना झपटी करते हुए उसके साथ मारपीट की। पत्नी से आहत प्रेमचंद ने उसके खिलाफ थाना में तहरीर दी है। एसआई जगत नारायण ने बताया कि जांच कर उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। नाले का पानी रोकने के विरोध पर अभद्रता बिवांर। बांधुर बुजुर्ग गांव की सावित्री पत्नी भगवानदीन वर्मा ने थाना में तहरीर देकर बताया कि पड़ोस से नाला निकले होने पर मोहाल वासियों के घरों का गंदा पानी बहता रहता है। उसके दिल्ली चले जाने पर पड़ोस के रामप्रकाश ने नाला में लकड़ी डालकर जाम कर दिया। पानी का बहाव रुकने से गंदा पानी उसके घर में भर गया। वापस लौटी महिला के उलहना देने पर युवक मारपीट पर आमादा हो गया। महिला ने आकर युवक के खिलाफ थाना में तहरीर दी है। एसआई जगत नारायण ने बताया कि महिला की तहरीर मिली है। मौके पर जाकर जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




