ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश हमीरपुरपुलिस की सख्ती से धूमिल हुआ नागपंचमी पर्व

पुलिस की सख्ती से धूमिल हुआ नागपंचमी पर्व

लॉकडाउन के चलते पुलिस ने नागपंचमी पर्व पर छापा मारकर जमकर सख्ती बरती। पुलिस की सख्ती से लोग पूरे दिन जलेबी, समोसा के लिए तरस गए और लोगों को मनमसोस कर घरों में ही कैद रहना पड़ा। उधर ग्रामीण क्षेत्रों...

पुलिस की सख्ती से धूमिल हुआ नागपंचमी पर्व
हिन्दुस्तान टीम,हमीरपुरSat, 25 Jul 2020 05:53 PM
ऐप पर पढ़ें

लॉकडाउन के चलते पुलिस ने नागपंचमी पर्व पर छापा मारकर जमकर सख्ती बरती। पुलिस की सख्ती से लोग पूरे दिन जलेबी, समोसा के लिए तरस गए और लोगों को मनमसोस कर घरों में ही कैद रहना पड़ा। उधर ग्रामीण क्षेत्रों में नागपंचमी पर्व श्रद्धा एवं उत्साह के साथ परंपरागत ढंग से मनाया गया। बिदोखर के गॉवटी मंदिर में प्रतिवर्ष नागपंचमी से शुरू होने वाले झूला महोत्सव का आगाज हो गया है। भक्तों ने श्रद्धाभाव से राधाकृष्ण की प्रतिमा को झूले में बैठाकर सावन गीत गाते हुए परंपरा का निर्वाहन किया। कोरोना संकट के चलते यहां पर भीड़ को रोकने के पूरे इंतजाम किए गए हैं। मवईजार में नागपंचमी पर नागदेवता के स्थान पर पूजन अर्चन करके लोगों ने परिवार को सकुशल रखने की कामना की।

कस्बे में नागपंचमी पर्व पर लॉकडाउन के चलते पुलिस ने जमकर सख्ती बरती। जगह-जगह पर पुलिस ने छापा मारकर जलेबी-समोसा की दुकानों में ताला डलवा दिया। इससे लोग पूरे दिन जलेबी आदि को तरस गए। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में नागपंचमी पर्व श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने परंपरा के अनुसार घरों के दरबाजों पर गोबर से नाग के चित्र बनाकर घी गुड़ से पूजन अर्चन किया। गांव के चौकीदारों ने घर-घर जाकर कागज के नागदेव के चित्रों को वितरित किया। बिदोखर पुरई के गांवटी मंदिर (राम-जानकी) मंदिर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी झूला महोत्सव का आगाज श्रद्धा एवं उत्साह के साथ हुआ। भक्तों ने राधाकृष्ण की प्रतिमा को झूले में बिठाकर झूला झुलाते हुए परंपरा का निर्वाहन किया। मवईजार में नागदेवता के चबूतरे में लोगों ने पहुंचकर श्रद्धा के साथ पूजन अर्चन करते हुए नागपंचमी का पर्व परंपरा के अनुसार मनाया।

टोडरपुर के नागदेवता मंदिर में नहीं लगा मेला

कुरारा। विकासखण्ड क्षेत्र के टोडरपुर गांव में नागपंचमी के अवसर पर नाग देवता के मंदिर में प्रतिवर्ष लगने वाला मेला इस साल कोरोना के कारण नहीं लग सका। प्रतिवर्ष नागपंचमी के अवसर पर टोडरपुर गांव स्थित नागदेवता के मंदिर में मेला का आयोजन भक्तों द्वारा किया जाता रहा है। दूरदूर से लोग पूजा के लिए आते थे। इस मंदिर में सर्पदंश, कंठमाला, आदि का उपचार भी किया जाता रहा है। यहां नागपंचमी के दिन मेले जैसी स्थिति रहती है। वर्तमान में कोरोना के चलते इस साल मेला का आयोजन नहीं हो सका। मंदिर परिसर में सारा दिन पुलिस मौजूद रही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें