हमीरपुर में हाईवे किनारे एक और अज्ञात महिला का मिला शव
Hamirpur News - भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। मंगलवार को शाम करीब पांच बजे कानपुर-सागर हाईवे पर लीणा नाला
भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। मंगलवार को शाम करीब पांच बजे कानपुर-सागर हाईवे पर लीणा नाला के समीप एक महिला का संदिग्ध हालत में शव मिलने से सनसनी मच गई। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। घटना की सूचना पाकर थानाध्यक्ष, सीओ सदर फील्ड यूनिट टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण करके शव को कब्जे में ले लिया है। चर्चा है कि महिला का एक ट्रक चालक से विवाद हुआ था, उसी ने चलते ट्रक से धक्का दे दिया, जिससे इसकी मौत हुई है। 25 दिन पूर्व भी एक ऐसी ही महिला का शव मिला था, जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी।नेशनल
हाईवे-34 में लीणा नाला के समीप एक महिला का शव हाईवे किनारे पड़ा देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद थानाध्यक्ष योगेश तिवारी एवं सीओ सदर राजेश कमल मौके पर पहुंच गए। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। बताया जाता है कि महिला को लोगों ने एक ट्रक चालक के साथ घटनास्थल के समीप एक ढाबा पर देखा था। दोनों शराब के नशे में आपस में बहस कर रहे थे। बताते हैं कि ट्रक चालक ने ही महिला को चलते ट्रक से धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हुई है। पुलिस मामले की गहनता के साथ जांच-पड़ताल कर रही है। फील्ड यूनिट टीम भी मौके पर पहुंच गई है।25 दिन पहले भी मिला था अज्ञात महिला का शवगत 26 मार्च की रात एक महिला का शव इसी स्थान पर पड़ा पाया गया था। इसका चेहरा बुरी तरह से कुचला हुआ था। जिसने महरूम कलर का सलवार तथा लाल रंग की कुर्ती पहन रखी थी। घटना के 25 दिन गुजर जाने के बाद पुलिस महिला की शिनाख्त नहीं करा सकी है।ढाबों में जिस्मफरोशी का धंधा, बाहर से आ रही महिलाएंचर्चा है कि चंदपुरवा गेट से लेकर जेके सीमेंट तक हाईवे किनारे खुले ज्यादातर ढाबों में जिस्मफरोशी का धंधा चोरी-छिपे चल रहा है। ट्रक चालक महिलाओं को बाहर से लाकर यहां बने ढाबों में रुकते हैं। आज हुई इस घटना के तार भी जिस्मफरोशी से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


