Hindi NewsUttar-pradesh NewsHamirpur NewsMysterious Death of 18-Year-Old Found on Hamirpur-Rath Highway Dogs Feasting on Body
स्टेट हाईवे पर शव को नोंचते-खाते दिखे कुत्ते, मचा हड़कंप

स्टेट हाईवे पर शव को नोंचते-खाते दिखे कुत्ते, मचा हड़कंप

संक्षेप:

Hamirpur News - हमीरपुर, संवाददाता। हमीरपुर-राठ स्टेट हाईवे के कलौलीतीर गांव की नहर पटरी किनारे बुधवार की

Wed, 8 Oct 2025 09:59 AMNewswrap हिन्दुस्तान, हमीरपुर
share Share
Follow Us on

हमीरपुर, संवाददाता। हमीरपुर-राठ स्टेट हाईवे के कलौलीतीर गांव की नहर पटरी किनारे बुधवार की सुबह अज्ञात युवक के शव को आवारा कुत्तों का झुंड नोंचते-खाते देखा गया तो हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। दुर्घटना में मौत होने की आशंका जताई जा रही है। सदर कोतवाली क्षेत्र के कलौलीतीर गांव की नहर के आगे हाईवे किनारे पटरी में 18 वर्षीय युवक के शव को आवारा कुत्तों का झुंड नोंच-खा रहा था। सुबह खेतों की ओर निकले ग्रामीण नजारा देखकर कांप गए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कुत्तों के हमले में शव बुरी तर से क्षतिग्रस्त भी हो गया है। ग्रामीणों ने कुत्ते को भगाकर कुछेछा पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने शव को एंबुलेंस से मोर्चरी पहुंचाया। ग्रामीणों ने बताया मृतक युवक के शरीर के कपड़े फटे हुए थे। कुत्तों और जंगली जानवरों के शव को नोंचा है। हाथ और सीने में घसीटे जाने जैसे निशान हैं। दुर्घटना में या फिर किसी ने हत्या करके शव को यहां फेंका हो, ऐसी भी संभावना है। शव मिलने पर क्षेत्र में सनसनी है। बताते चले कि सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक स्व.बाबूराम तिवारी के खेत व चकरोड के सामने सड़क किनारे पटरी पर युवक का शव पड़ा था। गांव से महज पौथिया की ओर दो किमी के अन्तर्गत एक वर्ष के अंदर यह तीसरी घटना है। इससे पहले अतुल सविता और प्रतापी यादव की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो चुकी है।