शातिर अपराधी तमंचा के साथ गिरफ्तार

Feb 09, 2026 11:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हमीरपुर
share

Hamirpur News - 0 बसवारी के ग्रामीण से मारपीट का दर्ज हुआ था मुकदमामुस्करा, संवाददाता। मुस्करा पुलिस ने मारपीट के आरोपी शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे स

शातिर अपराधी तमंचा के साथ गिरफ्तार

मुस्करा, संवाददाता। मुस्करा पुलिस ने मारपीट के आरोपी शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। उक्त आरोपी के खिलाफ ग्रामीण से मारपीट का मुकदमा दर्ज हुआ था। मुस्करा प्रभारी निरीक्षक योगेश तिवारी ने बताया कि सोमवार को सुबह 07:01 बजे नवोदय विद्यालय रोड के पास से अभियुक्त साकिर अली पुत्र सादिक अली निवासी भैरवगंज चरखारी को घेराबंदी कर पकड़ा। उसके पास से 315 बोर का तमंचा, एक कारतूस व 450 रुपये की नगदी बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त साकिर अली का आपराधिक इतिहास रहा है। हाल ही में उसने बसवारी निवासी अजय राजपूत के साथ गाली-गलौज और लकड़ी के मोटे चैले से मारपीट कर उसे बेहोश कर दिया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिसके संबंध में थाना मुस्करा में मुकदमा दर्ज होने के बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।