Hindi NewsUttar-pradesh NewsHamirpur NewsMurder Mystery Unfolds Police Investigate Death of Woman Linked to Officer in Hamirpur
महिला के शव की शिनाख्त, दरोगा पर हत्या का आरोप

महिला के शव की शिनाख्त, दरोगा पर हत्या का आरोप

संक्षेप:

Hamirpur News - महिला के शव की शिनाख्त, दरोगा पर हत्या का आरोप 0 नग्नावस्था में मौदहा के बसवारी मार्ग में मिली महिला के शव की शिनाख्त 0 परिजनों ने दरोगा के साथ ही मृत

Nov 15, 2025 11:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हमीरपुर
share Share
Follow Us on

हमीरपुर, संवाददाता। मौदहा कोतवाली के बसवारी मार्ग पर 13 नवंबर की सुबह मिले अज्ञात महिला के शव की शिनाख्त से सनसनी मच गई। भाई का आरोप है कि बहन की हत्या महोबा में तैनात दरोगा ने की है इसमें बहनोई भी शामिल है। भाई ने बताया कि बहन ने पति के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न और मेंटीनेंस का केस दायर कर रखा था। विवेचना के दौरान बहन की दरोगा से नजदीकी बढ़ी। उसके बाद दोनों के संबंध बिगड़ गए। भाई ने बताया कि पति और दरोगा दोनों ने मिलकर बहन की हत्या कर दी। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर गांव रवाना हो गए हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

13 नवंबर की सुबह मौदहा कोतवाली के बसवारी गांव में एक महिला का शव मिला था। तब से पुलिस इस घटना के खुलासे में जुटी हुई थी। महिला के शव की शिनाख्त होते ही इस हत्याकांड में कई सनसनीखेज खुलासे शुरू हो गए हैं। महिला महोबा जनपद के कबरई थानाक्षेत्र के एक गांव की निवासी है। मृतका के भाई ने बताया कि उसकी बहन की शादी 22 फरवरी 2023 को ललपुरा थानाक्षेत्र के एक गांव में युवक के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही बहन का पति से अलगाव हो गया। जिसके बाद से बहन मायके में रहने लगी। बाद में बहन ने पति के विरुद्ध कबरई में दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया। इसके साथ ही मेंटीनेंस का वाद महोबा न्यायालय में दायर किया था। पति तभी से मुकदमे में राजीनामा का दबाव बना रहा था। भाई ने बताया कि मुकदमे की विवेचना करने वाले दरोगा से बहन की नजदीकी बढ़ गई थी। बाद में उससे भी संबंध बिगड़ गए। मृतका के भाई का कहना है कि उसके पति ने दरोगा से मिलकर बहन की हत्या करवाई है। भाई ने बताया कि बहन को ससुरालियों ने भी प्रताड़ित कर रखा था। दहेज में कार और दो लाख रुपये कैश की मांग को लेकर ही संबंध खराब हुए थे। प्रकरण में पहले ही दिन अज्ञात के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई थी। एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दोषियों को जेल भेजा जाएगा। डॉ.दीक्षा शर्मा, एसपी। शादी के बाद से ससुरालियों ने जीना किया दुश्वार हमीरपुर। मृतका के भाइयों ने बताया कि शादी के बाद से उनकी बहन की परेशानियों का सिलसिला शुरू हो गया। ससुरालियों ने दहेज में एक कार और दो लाख रुपये कैश की मांग करनी शुरू कर दी। पिता मजदूर है। वह लोग भी जैसे-तैसे कामकाज करके अपने परिवार का सहारा बने हुए हैं। दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी बहन को ससुरालियों ने उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। काफी समय से पिता बीमार चल रहे हैं। वर्तमान में कानपुर में आईसीयू में भर्ती है। बहन अकेले ही मुकदमे की पैरवी कर रही थी। 11 नवंबर से लापता थी महिला 11 नवंबर को महिला ससुरालियों के खिलाफ महोबा कोर्ट में चल रहे मेंटीनेंस के मुकदमे की सुनवाई के सिलसिले में पहुंची थी। उसी दिन से लापता हो गई थी। भाई के मुताबिक उन लोगों ने बहन से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं हुई। बहन का मोबाइल बंद था। पिता की हालत गंभीर होने की वजह से परिजन उनके इलाज में लगे हुए थे। तभी अचानक बहन के लापता होने की वजह से कुछ समझ नहीं आ रहा था कि क्या करें। तुम्हारी बहन का शव पड़ा है, उठा लो 13 नवंबर को सड़क किनारे महिला का शव मिलने के दूसरे दिन दरोगा ने उसके भाई को फोन करके सूचना दी थी। हालांकि तब तक शव पुलिस ने कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया था। बहन की मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया।